India News (इंडिया न्यूज)Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते और भी खराब हो गए हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदम उठाए हैं, जिसमें वीजा रद्द करना भी शामिल है। बदले में पाकिस्तान ने भी कई बड़े फैसले लिए हैं। पहलगाम हमले के बाद भारत ने घोषणा की थी कि 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रद्द माने जाएंगे। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध हैं।

इसका मतलब है कि पाकिस्तानियों के लिए भारत छोड़ने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल है। तय समय सीमा तक भारत नहीं छोड़ने वाले पाकिस्तानियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक तय समय सीमा के बाद भी दिखाई देता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उस पर मुकदमा चलाया जाएगा और उसे तीन साल तक की जेल या 3 लाख रुपये का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने यह कदम उठाया है। पहलगाम आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों की जान चली गई थी जबकि कई लोग घायल हुए थे। इसके बाद भारत सरकार ने सख्त और बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए थे।

वसीयत और संपत्ति बंटवारे पर CM योगी बड़ा फैसला, कर दिया ऐसा ऐलान, खुश हो गए 25 करोड़ यूपीवासी!

गृह मंत्री शाह ने दिए थे निर्देश Pahalgam Attack

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन पर सख्त निर्देश दिए थे। उन्होंने सभी सीएम से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि कोई भी पाकिस्तानी तय समय सीमा से अधिक भारत में न रहे। सार्क वीजा धारकों को 26 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया था, जबकि मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक का समय तय किया गया है।

24 अप्रैल से अब तक 531 पाकिस्तानी भारत छोड़ चुके हैं। वे अपने देश लौट गए। वहीं, 843 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत लौटे। रविवार को 237 पाकिस्तानी नागरिक भारत से वापस पाकिस्तान लौटे और 116 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत लौटे।

3 साल का कारावास और तीन लाख का जुर्माना

आव्रजन और विदेशी अधिनियम 2025 के मुताबिक, निर्धारित समय से अधिक समय तक रुकना, वीजा शर्तों का उल्लंघन करना या प्रतिबंधित क्षेत्रों में अनाधिकृत प्रवेश करने पर तीन वर्ष तक की जेल और 3 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

पानीपत पाइट कॉलेज में पहुंचीं बिहार की पहली आईपीएस मंजरी जरुहार, छात्रों को पढ़ाया सफलता का पाठ