India News (इंडिया न्यूज), Pahalgam Terror Attack: हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में लोगों का खून खौल रहा है। इस हमले का दोषी पाकिस्तान है, सरकार ने हमले के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम भी उठाये हैं। हालाँकि अभी तक लोगों के दिलों में आग लगी हुई है। घटना के बाद से ही बच्चा-बच्चा आंतकवादियों को धूल चटाना चाहता है। पाकिस्तान की सजा मिले इसके लिए हर हिंदुस्तान PM मोदी से गुहार लगा रहा है। न सिर्फ आम लोग बल्कि संत समाज भी घटना की निंदा कर रहा है। अब हाल ही में वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने घटना का कड़ा विरोध किया है। प्रेमानंद जी ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने को कहा है।
आतंकवादियों पर भड़के प्रेमानंद महाराज
प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक सैनिक महाराज से सवाल करता है कि अगर कोई आतंकी पकड़ा जाता है तो वह अपनी पत्नी और बच्चों की दुहाई देकर अपनी जांच की गुहार लगाता है तो क्या किया जाना चाहिए। इस पर महाराज कहते हैं कि हम उसे छोड़ेंगे नहीं, हम दया नहीं दिखाना चाहते। क्यों, अगर उसे छोड़ा गया तो वह लाखों लोगों को मार देगा। वह कई परिवारों को बर्बाद कर देगा। उसका उद्देश्य ठीक नहीं है। ‘मृत्यु ही सेवा है, दुश्मन पर दया नहीं करनी चाहिए’
यूजर्स ने जमकर दिया साथ
वीडियो में प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि हमारे शास्त्र कहते हैं कि उसे मारना ही श्रेष्ठ है। उसका उद्देश्य लोगों को मारना है। ऐसे लोगों पर दया नहीं करनी चाहिए। अगर वह बच गया तो लाखों लोगों को मार देगा। उसकी मृत्यु ही सेवा है। दुश्मन पर कभी दया नहीं करनी चाहिए। नहीं तो वह आपकी जान भी ले लेगा। वह आपको मारने ही आया है। प्रेमानंद महाराज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग महाराज का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पाकिस्तान और आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए। अब आतंकियों का सफाया करने का समय आ गया है।