India News (इंडिया न्यूज), Pahalgam Terror Attack News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। ये लोग अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल बिताने के लिए घाटी घूमने आए थे, लेकिन पाकिस्तान से आए आतंकियों ने इन्हें इतनी बुरी तरह घायल कर दिया कि ये सभी जिंदा लाश बन गए। ऐसा ही एक पीड़ित परिवार पश्चिम बंगाल का भी था। यहां से बितान अधिकारी अपनी पत्नी सोहेनी अधिकारी के साथ घाटी घूमने गए थे। जानकारी के अनुसार, बितान एक आईटी कंपनी में काम करते थे। वो अमेरिका के फ्लोरिडा में काम करते थे। वो छुट्टियों में अपने देश आए थे और फिर कश्मीर घूमने गए थे। लेकिन, आतंकियों ने पहलगाम में उनके खूबसूरत परिवार को तबाह कर दिया। बितान की उनकी पत्नी सोहेनी के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई।

भारत सरकार ने दी नागरिकता

इसके बाद से ही सोहेनी की हालत खराब है। वो अभी तक इस घटना से उबर नहीं पाई हैं। इस बीच, सोहेनी को लेकर भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, सोहेनी मूल रूप से बांग्लादेश की नागरिक हैं। वो बितान से शादी करने के बाद भारत आई थीं। लेकिन, उन्हें अब तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली थी। अब भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने सोहेनी को भारत की नागरिकता दे दी है।

Pahalgam Attack और Operation Sindoor के इतने दिनों के बाद अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ऐसी बात, यूजर्स बोला- बहुत देर से आए दयालू…

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने दी ये जानकारी

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है। बतातें चलें कि भारत सरकार के इस फैसले के बाद सोहैनी को बड़ी राहत मिली है। अब वह भारत की आधिकारिक नागरिक हैं। वैसे भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ मौजूदा यूनुस सरकार की नीतियां किसी से छिपी नहीं हैं। यूनुस के राज में बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सोहेनी की हालत ऐसी नहीं है कि वह इस पर कोई टिप्पणी कर सकें। वह गहरे सदमे में हैं। इस घटना से उबरने में उन्हें काफी समय लग सकता है।

Operation Sindoor पर भाजपा-कांग्रेस के बीच इस वजह से शुरू हुई बहस, पवन खेड़ा ने पूछा- अब विपक्ष का साथ नहीं चाहिए क्या?