India News (इंडिया न्यूज)Pahalgam terror attack: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर पहलगाम आतंकी हमले के बाद पैदा हुए हालात का फायदा उठाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव आ रहे हैं। जब पुलवामा हुआ, तब चुनाव आ रहे थे। जब पुरी में हमला हुआ, तब सर्जिकल स्ट्राइक की गई और इसका पूरा फायदा उठाया गया। पीएम मोदी ने पुलवामा हमले के नाम पर वोट मांगे थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पुलवामा के शहीदों के नाम पर वोट दें। इसलिए जो कुछ भी हुआ है, मैं मानता हूं कि वह बिहार चुनाव के लिए किया जा रहा है। अब भाजपा तिरंगा यात्रा आदि निकालकर इसका श्रेय लेना चाहती है।
‘ये भारत है, मैं हिंदी में बात करूंगी…’ कन्नड़ न बोलने पर महिला ब्रांच मैनेजर से हुई बदसलूकी, Video सामने आने के बाद हुआ तबादला
पहलगाम हमले पर क्या बोले यशवंत सिन्हा?
राष्ट्रपति चुनाव लड़ चुके यशवंत सिन्हा ने कपिल सिब्बल के साथ पॉडकास्ट में कहा कि भाजपा के लोग अब कहने लगे हैं कि नरेंद्र मोदी ने कमाल कर दिया है। कपिल सिब्बल ने कहा कि यह क्यों नहीं पूछा जा रहा है कि 26 नागरिकों की हत्या का जिम्मेदार कौन है। इस पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि पुलवामा का आज तक खुलासा नहीं हुआ है। इसी तरह पहलगाम आतंकी हमले का भी कभी खुलासा नहीं होगा। यशवंत सिन्हा ने कहा कि पहलगाम में सुरक्षा के लिए एक भी सिपाही क्यों नहीं मौजूद था। वो (आतंकी) भाग गए और उनके बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई। वो कहां गए? क्या वे धरती में समा गए या आसमान ने उन्हें निगल लिया?
कपिल सिब्बल ने कहा कि भारत सरकार कहती है कि पाकिस्तान से बातचीत सिर्फ पीओके और आतंकवाद पर हो सकती है। अगर ऐसा ही रहा तो पाकिस्तान से बातचीत संभव नहीं होगी। कपिल सिब्बल के इसी सवाल के जवाब में यशवंत सिन्हा ने यह टिप्पणी की और उनका यह बयान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कई यूजर्स ने यशवंत सिन्हा के इस बयान की जमकर निंदा की है।
यशवंत सिन्हा ने सीजफायर के फैसले पर भी सवाल उठाए
यशवंत सिन्हा ने सीजफायर के फैसले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कहा जा रहा है कि उनके पाकिस्तानी समकक्ष ने डीजीएमओ से बात की थी। इस दौरान पाकिस्तान ने सीजफायर का अनुरोध किया था। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी घोषणा क्यों की? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से पहले भारत ने कुछ क्यों नहीं कहा? अभी तक पीएम नरेंद्र मोदी इस मामले पर चुप हैं।