India News (इंडिया न्यूज), India’s Fighter Jets: आज भारतीय वायुसेना के पास ऐसे कई हथियार हैं जो कभी भी किसी भी स्थिती में दुश्मन के को तबाह कर सकते हैं। वायुसेना के इन हथियारों से भारत के दुश्मन भी डरते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास दुनिया के तीन सबसे खतरनाक फाइटर जेट हैं, जो सबसे ताकतवर मिसाइलों से लैस हैं। इन विमानों से पाकिस्तान और चीन दोनों देशो के होश उड़े रहते हैं

ये हैं भारत के 3 सबसे ताकतवर ‘लड़ाकू विमान’

राफेल: भारत का राफेल आधुनिक पीढ़ी का शीर्ष लड़ाकू विमान है। इसकी रेंज 3,700 किलोमीटर है। वहीं, इसकी अधिकतम गति 1,912 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसका रडार एक साथ दो से अधिक लक्ष्यों पर हमला कर सकता है। इसका इस्तेमाल परमाणु हमले के लिए भी किया जा सकता है। भारत के पास 36 राफेल लड़ाकू विमान हैं।

‘बेल तो आतंकवादियों को भी मिलती है…’, Arvind Kejriwal के इस्तीफे पर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता

सुखोई 30 एमकेआई: सुखोई 30 एमकेआई को भारतीय वायुसेना की रीढ़ कहा जाता है। भारतीय वायुसेना के पास इस विमान की संख्या 250 से अधिक है। रूसी तकनीक से बने इस विमान को रात या दिन किसी भी मौसम में हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह विमान ब्रह्मोस मिसाइल से लैस है।

एचएएल तेजस: तेजस भारतीय वायुसेना में शामिल पहला स्वदेशी लड़ाकू विमान है। यह विमान अपनी श्रेणी की सबसे उन्नत तकनीक में शामिल है। भारतीय वायुसेना इस विमान को बड़ी संख्या में खरीद रही है। इसमें कई तरह की घातक मिसाइलें लगाई गई हैं।

इस वजह से अरविंद केजरीवाल ने दिया इस्तीफा, हरियाणा चुनाव से जुड़ा है पूरा मामला

Viral Video: एक झटके में पत्नी खोल देगी सारे राज…, जानें नयाब तरीका