India News ( इंडिया न्यूज़ ), Pakistan Election: पाकिस्तान पर हमेशा से आतंकवाद को सहयोग देने का आरोप लगता रहा है। इसी आरोप का समर्थन करने वाली एक और ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के आम चुनाव में आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद भी मैदान में उतरने वाला है। जिसे लेकर तैयारी भी शुरु हो चुकी है। बता दें कि भारत सरकार की ओर से तल्हा सईद को आतंकवादी घोषित किया गया है। तल्हा इस चुनाव में अल्लाह-हू-अकबर तहरीक पार्टी की ओर चुनाव लड़ेगे।
- भारत सरकार की ओर से तल्हा सईद को आतंकवादी घोषित किया गया
- अल्लाह-हू-अकबर तहरीक पार्टी की ओर चुनाव लड़ेगे
लश्कर-ए-तैयबा का मुखिया
बता दें कि हाफिज सईद पाकिस्तान के जेल में बंद है। वहीं उसका बेटा तल्हा अगले साल होने वाले चुनाव में प्रत्याशी बनने का निर्णय लिया है। इस पूरे कहानी में खास बात यह है कि हाफिज सईद के जेल में होने के कारण उसका सारा कारभार उसका बेटा तल्हा ही संभाल रहा है।
हाफिज सईद के बाद तल्हा शाहिद लश्कर-ए-तैयबा का मुखिया माना जाता है। उसका नाम कई बार आतंकी गतिविधियों में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक वह काफी पहले से ही लश्कर-ए-तैयबा के लिए फंड इकट्ठा करता है। हालांकि हाफिज सईद के परिवार का राजनीति में पहले से ही भागीदारी रहा है। इससे पहले हाफिज सईद का दामाद साल 2018 में चुनाव लड़ा था। वहीं तल्हा सईद 2018 में ही अपने पिता के गृह नगर सरगोधा से चुनाव लड़ा था।
2012 में अमेरिका में भी पकड़ा गया
Pakistan Election में उसे 11000 वोटों से हार मिली थी। वहीं दामाद को भी हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में इस पार्टी की ओर से कुल 50 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे गए थें। बता दें कि साल 2022 में भारत की ओर से हाफिज सईद के बेटे ताल्हा सईद को आतंकवादी घोषित किया गया था। उसेक उपर आंतकी वारदातों में शामिल होने के आरोप लगाए गए थें। तल्हा सईद के साथी को साल 2012 में अमेरिका में भी पकड़ा गया था।
Also Read:
- Rajasthan Election 2023: अनूपगढ़ दौरे पर खड़गे, पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना
- World Cup Final 2023: ऑस्ट्रेलिया की जबरदस्त फील्डिंग पर R Madhavan ने किया ट्वीट, लोगों ने कही ये बात
- PM Modi in Rajasthan: विपक्षी गठबंधन पर जमकर बरसे पीएम मोदी, नीतीश कुमार की टिप्पणी को बताया महिलाओं का अपमान