India News (इंडिया न्यूज़), Arabic Print Dress: पाकिस्तान से एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। जहां एक महिला को भीड़ ने इसलिए घेर लिया क्योंकि उसने अरबी भाषा का प्रिंट वाला कुर्ता पहन रखा था। महिला पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था और भीड़ ने उसे घेर लिया था जब वह और उसका पति अरबी प्रिंट वाला कुर्ता पहनकर लाहौर के एक रेस्तरां में गए थे, जहां कुछ लोगों ने इसे कुरान की आयतें समझ लिया था। वहां मौजूद लोगों ने महिला से कुर्ता उतारने को कहा, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने महिला को बचाया। पुलिस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में महिला अपने हाथों से अपना चेहरा ढकती नजर आ रही है. लोग उन्हें घेर कर नारे लगा रहे हैं।
पुलिस अधिकारी महिला की बचाई जान
पुलिस ने उस महिला अधिकारी की भी सराहना की जिसने भीड़ को शांत करने की कोशिश की और महिला को रेस्तरां से बाहर निकाला। पाकिस्तान पुलिस ने महिला पुलिस की योग्यता के आधार पर कायदे आजम पुलिस पदक देने की सिफारिश की है। इस महिला पुलिस अधिकारी ने जिस तरह से भीड़ में काम किया वह काबिले तारीफ है।
महिला पुलिस अधिकारी ने लोगों से की अपील
सामने दिख रहे वीडियो में सैयदा शहरबानो नकवी भीड़ से किसी भी तरह की हिंसा न करने की अपील करती हुई नजर आ रही हैं। नकवी ने कहा कि, महिला अपने पति के साथ शॉपिंग करने गई थी। उन्होंने कुर्ता पहना हुआ था जिस पर कुछ शब्द लिखे हुए थे। जब कुछ लोगों ने यह देखा तो उन्होंने महिला से कुर्ता उतारने को कहा। वहां कुछ असमंजस की स्थिति थी।
महिला ने थाने में मांगी माफी
बाद में महिला को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उसने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी। महिला ने कहा कि उसका किसी की धार्मिक भावनाओं का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। मैंने कुर्ता सिर्फ इसलिए खरीदा क्योंकि उसका डिजाइन अच्छा था।
ये भी पढ़े-