India News (इंडिया न्यूज़), Palmistry: हर इंसान के लिए उसकी निजी जिंदगी बहुत अहम होती है। हर कोई अपने भविष्य के बारे में जानना चाहता है कि उसकी शादी कब और किससे होगी। हस्तरेखा शास्त्र में इसके बारे में कई बातें लिखी गई हैं। आपकी रेखाएं आपकी लव लाइफ के बारे में कई राज खोलती हैं। इन रेखाओं को देखकर शादी, प्यार और शादी के बाद रिश्तों की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके हाथों की रेखाएं इसे समझने में आपकी मदद कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं खास बातें।

क्या है विवाह ?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ के बाहरी भाग से छोटी उंगली के नीचे और हृदय रेखा के ऊपर से प्रारंभ होकर बुध पर्वत की ओर जाने वाली रेखा को विवाह रेखा कहा जाता है। इस रेखा के आसपास और भी कई रेखाएं होती हैं, जो यह भी बताती हैं कि शादी के बाद आपका जीवन कैसा होगा।

​आपका लव मैरिज या अरेंज मैरिज?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की विवाह रेखा पर वर्ग का निशान होता है उसका प्रेम विवाह होता है। इसके अलावा यह रेखा यह भी बताती है कि आप शादी से पहले कितने रिश्ते बना सकते हैं। यदि यह रेखा स्पष्ट न दिखाई दे तो आपको जीवन में कई बार ब्रेकअप का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जब किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत अधिक उभरा हुआ और स्पष्ट दिखाई देता है तो प्रेम विवाह की संभावनाएं जल्दी बनती हैं।

कौन सी रेखा शुभ?

यदि आपकी विवाह रेखा गहरी, स्पष्ट और लंबी है तो ऐसी रेखा सौभाग्य का संकेत देती है। इससे पता चलता है कि आपका जीवन सुखी और प्रेम से भरपूर रहेगा। आपका जीवनसाथी आपसे बहुत प्यार करेगा और आप दोनों के बीच बेहतर तालमेल रहेगा।

कब होती है शादी में देरी?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कुंडली में मंगल अशुभ प्रभाव में होता है तो विवाह में काफी देरी होती है। इंसान चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, किसी न किसी वजह से उसकी शादी में देरी हो ही जाती है। हस्तरेखा शास्त्र में एक ऐसी रेखा भी होती है जो विवाह में देरी का संकेत देती है। ऐसा माना जाता है कि यदि विवाह रेखा को कोई अन्य रेखा काट रही हो तो विवाह में देरी होती है।

व्यक्ति के जीवन में कई उतार-चढ़ाव

यदि विवाह रेखा के पास त्रिशूल जैसा निशान हो तो व्यक्ति का पार्टनर उससे बहुत प्यार करता है। हृदय रेखा के निकट विवाह रेखा होने से व्यक्ति का विवाह 20-22 वर्ष की आयु में होने की संभावना होती है। व्यक्ति के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं।

ये भी पढ़ें- Pakistan President: आसिफ अली जरदारी दूसरी बार चुने गए पाकिस्तान के राष्ट्रपति