India News (इंडिया न्यूज़), Parshuram Jayanti 2024: हिंदू धर्म में हर दिन का अपना विशेष महत्व होता है और वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इस दिन परशुराम जयंती मनाई जाती है और हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, परशुराम स्वयं भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। इसलिए महर्षि परशुराम की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन यदि कोई व्यक्ति महर्षि परशुराम की विधि-विधान से पूजा करता है तो उसे लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है और उसके शत्रुओं का भी नाश होता है। आइए जानते हैं इस साल कब है परशुराम जयंती और पूजा का शुभ मुहूर्त।

डेट और शुभ समय

शास्त्रों के अनुसार, महर्षि परशुराम का जन्म वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ था और इसी दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाता है। अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम की पूजा का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार वैशाख मास की तृतीया तिथि 10 मई को सुबह 4:16 बजे शुरू होगी और 11 मई को सुबह 2:50 बजे समाप्त होगी। ऐसे में जन्म तिथि के अनुसार 10 मई 2024 को परशुराम जयंती मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार इस दिन पूजा का शुभ समय सुबह 7.14 बजे से 8.56 बजे तक है।

Ranveer Singh ने इंस्टाग्राम से हटाई Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें! फैंस हुए हैरान -Indianews

महत्व

धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु के कुल 10 अवतार हैं, जिनमें से छठे अवतार महर्षि परशुराम हैं। इसलिए हिंदू धर्म में परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम और समारोह पूर्वक मनाई जाती है। आपको बता दें कि दक्षिण भारत में उडुपी के पास भगवान परशुराम का एक विशाल मंदिर है और इसकी विशेष मान्यता है। परशुराम जयंती के दिन भगवान परशुराम की पूजा करने से व्यक्ति को वीर और बलवान बनने का आशीर्वाद मिलता है।

DC VS RR: राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जीवित रखना चाहेगी दिल्ली, जानें किस टीम का पलड़ा भारी-Indianews