India News (इंडिया न्यूज), Paytm Payments Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के खिलाफ जारी हालिया आदेश से पेटीएम ऐप को काफी नुकसान हुआ है। वहीं दूसरे पेमेंट एप्स को काफी फायदा हुआ। पेटीएम पर एक्शन के बाद फोनपे, गूगल पे और NPCI के भीम ऐप की गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
इन ऐप डाउनलोड में बढ़ोतरी
मिल रही जानकारी के मुताबिक फोनपे पर ऐप डाउनलोड में 24.1% की वृद्धि हुई है। फोनपे पर 27 जनवरी तक लगभग 8.4 लाख यूजर थें। जो की 3 फरवरी तक 10.4 लाख यूजर हो गए। वहीं 3 फरवरी की अवधि में, BHIM ऐप के डाउनलोड में 50% वृद्धि देखी गई। BHIM ऐप के यूजर 3.97 लाख से बढ़कर 3 फरवरी को 5.93 लाख हो गए।
गूगल पे ऐप डाउनलोड की संख्या में 8.4% की वृद्धि दर्ज की गई। इस एप के यूजर 1.04 लाख से बढ़कर 3 फरवरी को 1.09 लाख हो गए। वहीं 27 जनवरी तक पेटीएम ऐप के एंड्रॉइड डाउनलोड 90,039 थे। जो 3 फरवरी को 68,391 डाउनलोड हो गए। कुल मिलाकर पेटीएम के यूजर में 24% की गिरावट देखी गई।
आरबीआई ने क्या कहा
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि “कार्रवाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ है। पेटीएम ऐप के खिलाफ नहीं। आरबीआई के निर्देश के दायरे को रेखांकित करते हुए ऐप हमारी कार्रवाई से प्रभावित नहीं है।” आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी करने का बैंकों का निर्णय एक व्यावसायिक निर्णय है। जो पीपीबीएल के साथ सहयोग करने में बैंकों की स्वायत्तता का संकेत देता है। डिप्टी गवर्नर ने इस बात पर जोर दिया कि हालिया कार्रवाइयां स्पष्ट रूप से पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ओर निर्देशित हैं और पेटीएम ऐप की कार्यक्षमता या संचालन को प्रभावित नहीं करती हैं।
Also Read:
- Gokulpuri metro station: दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का हिस्सा गिरा
- Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, जानें वजह