India News (इंडिया न्यूज),Paytm Crisis: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 31 जनवरी, 2024 को Paytm पेमेंट्स बैंक पर कार्रवाई की। इसमें RBI ने निर्देश दिया कि Paytm पेमेंट्स बैंक अब अपनी सेवा बंद कर दे। इसके लिए पहले 29 फरवरी 2024 की तारीख तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया था।
Paytm ने शुक्रवार सुबह एक नया अपडेट दिया है। आज Paytm ने अपने ब्लॉग पर पोस्ट कर एक अहम जानकारी दी है। पेटीएम ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि पेटीएम और पेटीएम पेमेंट्स बैंक आपसी निर्भरता को कम करने के लिए विभिन्न अंतर-कंपनी समझौतों को बंद करने पर सहमत हुए हैं।
पेटीएम शेयर
पिछले कारोबारी सत्र में पेटीएम के शेयरों में गिरावट आई थी। कंपनी के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट आई और यह लोअर सर्किट पर पहुंच गया।
यह भी पढेंः-
- LPG Price Hike: महंगे हुए कमर्शियल सिलेंडर के दाम, जानें ताजा रेट
- US Government Shutdown: अमेरिका में सरकारी शटडाउन होने का खतरा टला, अमेरिकी सीनेट ने पेश किया विधेयक