Pervez Musharraf Death: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का लबीं बीमारी के बाद निधन हो गया। यह खबर पाकिस्तान मीडिया के हवाले से सामने आई है। बता दें कि मुशर्रफ लंबे समय से बीमार थे। दुबई के अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था। उन्होंने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह अमाइलॉइडोसिस बीमारी से जूझ रहे थे।
दिल्ली में हुआ था जन्म
जानकारी दे दें कि पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष और राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को दिल्ली के दरियागंज में हुआ था। 1947 में भारत विभाजन होने के कुछ ही दिन पहले उनके पूरे परिवार ने पाकिस्तान जाने का निर्णय लिया था। मुशर्रफ के पिता पाकिस्तान सरकार में काम करते थे।
1998 में बने थे जनरल
परवेज मुशर्रफ साल 1998 में जनरल बने। भारत के खिलाफ उन्होंने कारगिल जैसे युद्ध की योजना बनाई थी। लेकिन उनकी एक भी साजिश भारत के बहादुर सैनिकों ने पूरी नहीं होने दी। उन्होंने अपनी जीवनी ‘इन द लाइन ऑफ फायर – अ मेमॉयर’ में लिखा था कि उन्होंने कारगिल पर कब्जा जमाने की कसम खाई थी। लेकिन नवाज शरीफ के कारण वह ऐसा नहीं कर सके।
ये भी पढ़ें: मकान में गैस गीजर फटने से बड़ा धमाका, पति-पत्नी घायल