India News (इंडिया न्यूज), Petrol-Diesel Prices: राष्ट्रीय तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं। आज यानी 2 जनवरी के ताजा अपडेट के मुताबिक रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। आइए जानते हैं, महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्या है?

कच्चे तेल की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 75.13 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 72.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज 02 जनवरी 2025 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है।

बस 15 दिन और रजाई-कंबल से मिल जाएगा छुटकारा, IMD के इस अनुमान से खुशी से उछल पड़ेंगे लोग, कंपकपाती ठंड में भी छूटने लगेंगे पसीने

देश में आज क्या है पेट्रोल की कीमत?

आज नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर है। आज मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपये प्रति लीटर है। आज कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 105.01 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत 101.23 रुपये प्रति लीटर है।

आज डीजल की कीमत क्या है?

आज नई दिल्ली में डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है। आज मुंबई में डीजल की कीमत 90.03 रुपये प्रति लीटर है। आज कोलकाता में डीजल की कीमत 91.82 रुपये प्रति लीटर है। आज चेन्नई में डीजल की कीमत 92.81 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल और डीजल के दाम

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों पर आधारित हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के आधार पर कीमतों की समीक्षा करने के बाद हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर सुबह 6 अलग-अलग शहरों के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमत की जानकारी अपडेट करती हैं।

नए साल पर भी नहीं टला ठंड का कहर, मौसम ने नहीं बदला रुख, जाने क्या है मौसम का हाल?