India News (इंडिया न्यूज), Petrol-Diesel Latest Price: आज यानी मंगलवार (21 जनवरी, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। 21 जनवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है। हर दिन की तरह तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को वेबसाइट पर अपडेट किया है, लेकिन एक बार फिर आम लोगों को कोई राहत नहीं मिली है।
प्रमुख शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?
- शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 94.72 87.62
- मुंबई 103.44 89.97
- कोलकाता 103.94 90.76
- चेन्नई 100.85 92.44
- बेंगलुरु 102.86 88.94
- लखनऊ 94.65 87.76
- नोएडा 94.87 88.01
- गुरुग्राम 95.19 88.05
- चंडीगढ़ 94.24 82.40
- पटना 105.18 92.04
मार्च, 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ था बदलाव
हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार 14 मार्च 2024 को बदलाव किया गया था। उस दौरान तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी और तब आखिरी बार आम लोगों को पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों से राहत मिली थी। इसके अलावा बताते चलें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। अगर कीमतों में कोई बदलाव होता है तो वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है, लेकिन अगर नहीं होता है तो वेबसाइट पर लेटेस्ट रेट लिस्ट जारी कर दी जाती है।
कड़ाके की ठंड नही ले रही थमने का नाम! दिल्ली में फिर हो सकती है बारिश, जानें वेदर अपडेट
घर बैठे कीमतों को चेक करने का आसान तरीका
अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से घर बैठे पता करना चाहते हैं तो बस इस प्रोसेस को फॉलो करिए। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।