Petrol Bomb Hurled at Tamil Nadu BJP Office
इंडिया न्यूज़, चेन्नई:
Petrol Bomb Hurled at Tamil Nadu BJP Office तमिलनाडु में किसी अज्ञात व्यक्ति ने भारतीय जनता पार्टी (BJP Office)के कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंक दिया। हालांकि इससे किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन इस घटना के बाद भाजपा एक बार फिर डीएमके (DMK) को हमले के पीछे मान रही है। राज्य के भाजपा नेताओं का कहना है कि यह करतूत डीएमके की हो सकती है। क्योंकि आज से करीब 15 साल पहले भी इसी तरह का हमला किया गया था। उस समय भी डीएमके का हाथ सामने आया था।\
Petrol Bomb Hurled at Tamil Nadu BJP Office
पुलिस को दी शिकायत
चेन्नई भाजपा ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। इस दौरान भाजपा नेता कराटे त्यागराजन ने शिकायत में बताया कि यह हमला देर रात हुआ है। वहीं पुलिस अब प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस साक्ष्य जुटाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। वहीं भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी ने कहा कि हम इस तरह के हमलों से डरने वाले नहीं हैं।
Petrol Bomb Hurled at Tamil Nadu BJP Office
Connect With Us : Twitter Facebook