India News (इंडिया न्यूज), Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बीच सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट अपडेट कर दिए हैं। आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट में ज्यादा कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज यानी गुरुवार (10 फरवरी, 2025) को दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये पर स्थिर है। वहीं, पोर्ट ब्लेयर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82.46 रुपये और डीजल 78.05 रुपये है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, आज ब्रेंट क्रूड का अप्रैल वायदा 1.59 फीसदी गिरकर 74.61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, WTI का मार्च वायदा 0.23 फीसदी बढ़कर 71.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

रेलवे भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट से हुआ बड़े घोटालें का पर्दा फाश…15 लाख देकर पाई नौकरी, CBI रेड में मिले कई अहम सबूत!

राज्यों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट क्या है?

हर दिन की तरह आज सुबह 6 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, एचपीसीएल, बीपीसीएल ने पेट्रोल और डीजल के रेट जारी किए। IOC के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है?

  • राज्य                                     पेट्रोल                  डीजल (₹/लीटर)
  • दिल्ली                                   94.77                 87.67
  • महाराष्ट्र                                103.44               89.97
  • पश्चिम बंगाल                         105.95               91.76
  • अंडमान और निकोबार         82.46               78.05
  • अरुणाचल प्रदेश                   90.66               80.21
  • असम                                  98.19                 89.42
  • उत्तर प्रदेश                          95.09               88.23

घर बैठे पता करें कीमतें

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से घर बैठे पता करना चाहते हैं तो बस इस प्रोसेस को फॉलो करिए। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

अचानक इस्तीफा देने को क्यों मजबूर हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह? सामने आई बड़ी वजहें!