Petrol Diesel Price Today 22 January 2022
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Petrol Diesel Price Today 22 January 2022 आज यानि शनिवार को भी पेट्रोल डीज़ल के भाव में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। देश की अग्रणी तेल कंपनियों ने आज के पेट्रोल डीजल के भाव जारी कर दिए हैं। पिछले नवंबर से वाहन ईंधन की कीमतों में कोई झजाफा नहीं हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को राहत मिली हुई है।
देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को पंपों पर पेट्रोल डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां पर पेट्रोल पेट्रोल कीमत 95.41 रुपये पर टिकी हुई है,जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रतिलीटर पर बनी हुई है और यह देश के चार महानगरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई ) सबसे सस्ता है।
iocl.com के पेट्रोल डीजल के ताजा अपडेट्स रेट्स के अनुसार से बता करें तो आज देश के चार महानगरों में भी वाहन ईंधन के भाव टिके हुए हैं। मुंबई में पेट्रोल का भाव 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.14 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। वहीं, कोलकाता में 104.67 रुपये में पेट्रोल और 89.79 रुपये में डीजल और चेन्नई में 101.40 रुपये में एक लीटर पेट्रोल और 91.43 रुपये में एक लीटर डीजल है।
इसके अलावा दिल्ली एनसीआर से लगे शहर नोएडा में भी पेट्रोल डीजल का भाव रूका हुआ है। यहां पर पेट्रोल 95.51 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है, जबकि डीजल 87.01 रुपये प्रतिलीट के भाव पर है। वहीं, फरीदाबाद में पेट्रोल 96.22 रुपये प्रति लीटर व डीजल 87.42 डीजल रुपये प्रति लीटर पर है।
अगर बात उत्तर प्रदेश के शहरों की करें तो यहां पर पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को पेट्रोल 95.28 रुपए प्रतिलीटर पर है,जबकि डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर पर बना हुआ है। ताजा नगरीय आगरा में पेट्रोल 95.05 रुपए व डीजल 86.56 रुपए पर टिका हुआ है।
देश के अन्य शहरों में आज का भाव (Petrol Price)
शहर— पेट्रोल का भाव—–डीजल का भाव
- चेन्नई—- 101.40—-91.43
- फ़रीदाबाद—-96.22—- 87.42
- भोपाल——-107.23—-90.87
- बेंगलुरु—–100.58—–85.01
- पटना—105.92—-91.09
- रांची–98.52—91.56
- चंडीगढ़—-94.23—80.09
- पोर्ट ब्लेयर–82.96–77.13
कहीं पर 100 के पार तो कहीं पर 100 के नीचे (Today Petrol Price)
विभिन्न राज्यों में पेट्रोल डीजल पर वैट की दरें अलग अलग होने की वजह से इसके दामों में भी परिवर्तन होता है। केंद्र सरकार की तरफ से उत्पाद शुल्क कमी किए जाने के बाद से अधिकांश राज्यों में वैट कम किए जाने के बाद से भी कहीं पर पेट्रोल के दाम 100 के पार बने हुए तो कहीं पर 100 के नीचे हैं।
जिन राज्यों की जनता को पेट्रोल 100 रुपए की कीमत से ज्यादा मिल रहा है, उनके नाम मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हैं। वहीं, जिन शहरों में पेट्रोल के भाव 100 रुपए से नीचे हैं। वह इसमें पोर्ट ब्लेयर, नोएडा, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, शिलांग, पणजी, शिमला, लखनऊ, दिल्ली शहर हैं।
इस दिन केंद्र सरकार ने कम किए थे भाव (Petrol Price in India)
03 नवंबर से पहले देश की जनता महीने महीने भर वाहन ईंधन के बढ़ रहे दामों से काफी परेशान हो रही थी। जनता के इस परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिवाली पर्व के दौरान यानी 03 नवंबर को वाहन ईंधन पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती करते हुए इसके बढ़े दामों से राहत प्रदान की थी।
उसके बाद सबसे पहले भाजपा शासित राज्य की सरकारों ने, फिर गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकारों ने अपने यहां पर वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट की कटौती की है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए की उत्पाद शुल्क पर कटौती की है,जिसके बाद से लोगों के पेट्रोल डीजल के दामों से राहत मिलती आ रही है।
प्रति दिन जारी होती हैं तेल के भाव (Petrol Diesel Price Price)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत हर प्रतिदिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। उसके बाद इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अपने अपने पंपों पर आज के भाव से मिलने वाले पेट्रोल डीजल के रेट्स तय करती हैं।
Also Read : Petrol Diesel Price Today 20 January 2022
Connect With Us : Twitter | Facebook