इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Petrol Diesel Price Update पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार सात दिन की तेजी के बाद आज मामूली राहत मिली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बुधवार को देशभर में पेट्रोल के दाम स्थिर रहे। वहीं, डीजल के रेट में बढ़ोतरी को लेकर लगातार दूसरे दिन राहत रही।

Petrol Diesel Price Update जानिए दिल्ली, मुंबई में क्या रहे दाम

पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन आयल कॉपोर्रेशन (IOCL) के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 110 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 115 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली में डीजल 98.42 रुपए प्रति लीटर पर स्थित है। देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा है।

Petrol Diesel Price Update रोज अपडेट होती हैं कीमतें

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। इंडियन आॅयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

Petrol Diesel Price Update SMS के जरिए जाने अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप सिर्फ एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन आयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Read More : Petrol Diesel Plan छह रुपए के प्लास्टिक कचरे से बन रहा 70 रुपए का पेट्रोल

Connect Us : Twitter Facebook