India News (इंडिया न्यूज), Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। क्रूड 90 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत सूची जारी हो गई है। तेल कंपनियों ने 9 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। 9 अप्रैल को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और आज भी तेल की कीमतें जस की तस हैं।

हाल ही में मिली राहत

सरकारी तेल कंपनियों ने 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की थी। पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये और डीजल की कीमत में 2 रुपये तक की कटौती की भी घोषणा की गई थी। हालांकि, तब से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन नहीं किया गया है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

  • दिल्ली      94.72       87.62
  • मुंबई      104.21      92.15
  • कोलकाता 103.94     90.76
  • चेन्नई       100.75     92.32
  • बेंगलुरु    99.84        85.93
  • लखनऊ  94.65        87.76
  • नोएडा    94.83        87.96
  • गुरूग्राम 95.19         88.05
  • चंडीगढ़ 94.24         82.40
  • पटना   105.18       92.04

India News Aaj Ka Rashifal: मेष, मकर समेत कई राशियों का चमकेगा भाग्य, मां दुर्गा का मिलेगा आर्शीवाद

क्या है नई कीमतें?

बता दें कि, नई दिल्ली में पेट्रोल की ताजा कीमत 96.72 रुपये से गिरकर 94.72 रुपये हो गई। मुंबई में यह 106.31 रुपये की जगह 104.21 रुपये, कोलकाता में 106.03 रुपये की जगह 103.94 रुपये और चेन्नई में 102.63 रुपये की जगह 100.75 रुपये हो गई है. डीजल की बात करें तो दिल्ली में ताजा कीमत 89.62 रुपये की जगह 87.62 रुपये होगी। वहीं, मुंबई में ताजा कीमत 94.27 रुपये की जगह 92.15 रुपये, कोलकाता में 92.76 रुपये की जगह 90.76 रुपये और चेन्नई में 94.24 रुपये की जगह 92.32 रुपये है।

India News Saudi Arabia On Kashmir: कश्मीर मुद्दे पर भारत को मिला सऊदी अरब का साथ, पाकिस्तान के साथ संयुक्त बयान में भारत के रुख को दोहराया