India News (इंडिया न्यूज), Petrol-Diesel: तेल विपणन कंपनियों ने 23 जून 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। ऐसे में वाहन चालक को नवीनतम दरें जांचने के बाद ही पेट्रोल भरवाना चाहिए। आपको बता दें कि सभी शहरों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 9 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये की कटौती की गई थी। हाल ही में केच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थी। हालांकि अब इसमें कमी देखी जा रही है। कच्चे तेल की कीमतें 83 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चल रही हैं।
- पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी
- पेट्रोल की कीमत
- डीजल के नए रेट जारी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार की मंशा हमेशा से पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की रही है। अब राज्यों को साथ आकर दर तय करनी है। उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पहले ही पेट्रोल और डीजल को जीएसटी कानून में शामिल करके प्रावधान कर दिया है। अब राज्यों को बस साथ आकर इस पर चर्चा करनी है और कर की दर तय करनी है।
JST के दायरे में आने से क्या पेट्रोल सस्ता हो जाएगा?
1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू करते समय इसमें बड़ी संख्या में केंद्रीय और राज्य करों को शामिल किया गया था। कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, पेट्रोल, डीजल और विमानन ईंधन को जीएसटी कानून में शामिल किया गया था, लेकिन यह तय किया गया था कि इन पर बाद में जीएसटी के तहत कर लगाया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि केंद्र सरकार इन पर उत्पाद शुल्क लगाती रही, जबकि राज्य सरकारें वैट वसूलती रहीं।
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी
देश में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी होते हैं। तेल कंपनियों ने 23 जून के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, 23 जून को भी देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं महानगरों में ईंधन की कीमतें क्या हैं।
पेट्रोल की कीमत
नई दिल्ली ₹ 94.72
कोलकाता ₹ 103.94
मुंबई ₹ 104.21
चेन्नई ₹ 100.75
गुड़गांव ₹ 94.80
नोएडा ₹ 94.66
बेंगलुरु ₹ 99.84
भुवनेश्वर ₹ 100.92
चंडीगढ़ ₹ 94.24
हैदराबाद ₹ 107.41
जयपुर ₹ 104.88
लखनऊ ₹94.79
पटना ₹105.24
त्रिवेन्द्रम ₹ 107.72
Delhi Suicide: घर में मिला पति का शव, दिल्ली में महिला ने की आत्महत्या -IndiaNews
डीजल के नए रेट जारी
नई दिल्ली ₹ 87.62
कोलकाता ₹ 90.76
मुंबई ₹ 92.15
चेन्नई ₹ 92.34
गुड़गांव ₹ 87.65
नोएडा ₹ 87.76
बेंगलुरु ₹ 85.93
भुवनेश्वर ₹ 92.50
चंडीगढ़ ₹82.40
हैदराबाद ₹ 95.65
जयपुर ₹ 90.36
लखनऊ ₹87.92
पटना ₹92.32
त्रिवेन्द्रम ₹ 96.58
SMS से जानें कच्चे तेल की कीमत
आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप लिखकर पेट्रोल-डीजल की नई कीमत की जानकारी पा सकते हैं। RSP लिखकर 9223112222 पर भेज दें। वहीं, अगर आप HPCL के ग्राहक हैं तो आप HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत पता कर सकते हैं।