India News (इंडिया न्यूज), Muslim Population By 2050 : कुछ वक्त पहले भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़कर लिस्ट में टॉप पर आ गया है। इस वक्त भारत में हिंदू बहुसंख्यक हैं तो वहीं मुस्लिम सबसे बड़ा अल्पसंख्यक है। अब इसी कड़ी में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसने भविष्य को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। प्यू रिसर्च सेंटर ने धर्म को लेकर किए गए अपने ‘द फ्यूचर ऑफ वर्ल्ड रीजन्स’ अध्ययन में बड़ा दावा किया गया है। प्यू रिसर्च सेंटर ने अनुमान लगाया है कि साल 2050 तक इस्लाम दुनिया का सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला धर्म बन जाएगा।
लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि दुनिया का एक ऐसा क्षेत्र भी है जहां मुसलमानों की आबादी घटने का अनुमान है। अध्ययन के मुताबिक एशिया पेसेफिक रिजन में मुसलमानों की आबादी 2050 तक गिरकर 52.8 फीसदी होने का अनुमान है, जबकि साल 2010 में इस रिजन में मुसलमानों की आबादी 61.7 फीसदी थी।
यूरोप में मुसलमानों की आबादी
प्यू रिसर्च सेंटर ने अलग-अलग धार्मिक समूहों की जनसंख्या वृद्धि और बदलाव का आकलन किया है। इस अध्ययन में खासतौर पर इस्लाम, ईसाई और हिंदू धर्म के बारे में महत्वपूर्ण आंकड़े दिए गए हैं। इसके मुताबिक यूरोप में मुसलमानों की आबादी 2050 में 2.7 फीसदी रहने का अनुमान है, जो 2010 में भी 2.7 फीसदी थी। अध्ययन में ऐसा दावा किया गया है कि साल 2050 तक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा। इस्लाम की वृद्धि दुनिया भर में उच्च प्रजनन दर और युवा आबादी के कारण होगी।
‘पूरी दुनिया भगवा पहनेगी…’CM Yogi ने दिया ऐसा बयान गदगद हो गए सनातनी, दुनिया भर में हो रही है चर्चा
इंडोनेशिया को पछाड़ देगा भारत
प्यू रिसर्च के अध्ययन के अनुसार, 2050 तक हिंदू धर्म दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म बनने की ओर अग्रसर है। हिंदू धर्म की वैश्विक आबादी 34 फीसदी बढ़ेगी, जिससे 1.4 बिलियन हिंदू होंगे। 2050 तक हिंदू धर्म, ईसाई 31.4 फीसदी और मुसलमानों 29.7फीसदी के बाद दुनिया की कुल आबादी का 14.9 फीसदी हिस्सा होगा।
भारत में क्या होगा बदलाव?
भारत की बात करें तो अध्ययन के अनुसार यहां हिंदू धर्म मुख्य केंद्र बना रहेगा। लेकिन इसी के साथ भारत इंडोनेशिया को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश भी बन जाएगा। भारत में 2050 तक मुसलमानों की आबादी 310 मिलियन से अधिक हो जाएगी, जिससे भारत में मुस्लिम सबसे बड़ा अल्पसंख्यक 18 फीसदी, जबकि हिंदू बहुसंख्यक 77 फीसदी बने रहेंगे।