India News (इंडिया न्यूज),Rajasthan: राजस्थान के फलौदी जिले में आरोपियों ने युवक के दोनों हाथ काट दिए। इस घटना के बाद बदमाशों ने युवक की कार में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
घटना सेतरावा गांव के पास जेठानियां गांव की है। यहां के निवासी धन सिंह पर शनिवार रात करीब 11 बजे बदमाशों ने अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। धन सिंह के मुताबिक, उन पर तीन आरोपियों ने हमला किया। इसके बाद धन सिंह के दोनों हाथों को पकड़कर धारदार हथियार से हमला कर पंजे से अलग कर दिया।
Lok Sabha Election 2024: एनडीए 400 पार, जानें कितने अंकों में सिमटा विपक्ष -India News
पुलिस पहुंची
इस दौरान आरोपियों ने उनकी कार में भी तोड़फोड़ की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल धन सिंह को जोधपुर एम्स भेजा। साथ ही उनके कटे हाथों को आइस बॉक्स में रखवाकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।
जांच में जुटी पुलिस
इस बीच जांच में जुटी पुलिस टीम ने घायल धन सिंह का बयान दर्ज किया। उसके बयानों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल धन सिंह के मुताबिक भूपेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह और कालू सिंह ने मिलकर उस पर हमला किया और उसके हाथ काट दिए।
बयान में घायल ने क्या कहा?
जानकारी के मुताबिक पहली पत्नी की मौत के बाद धन सिंह ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी। धन सिंह उसी महिला के साथ रह रहा था। इस वजह से गांव के कई लोग उसके खिलाफ थे। धन सिंह का मानना है कि पहली पत्नी की हत्या के शक में धन सिंह पर यह हमला किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।