India News (इंडिया न्यूज), Phool Singh Baraiya: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच काफी खींचतान हुआ। जिसका असर अबतक देखा जा रहा है। चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कुछ वादा किया था। जिसे आज उन्होंने पूरा किया है। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने भोपाल में राजभवन के बाहर पार्टी नेता दिग्विजय सिंह द्वारा अपना चेहरा काला कर लिया।
- बीजेपी 50 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में जीती तो करेंगे मुंह काला
- भोपाल में राजभवन के बाहर दिग्विजय सिंह ने लगाया कालिख
दिग्विजय सिंह का बयान
चुनाव से पहले उन्होने दावा किया था कि अगर बीजेपी 50 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में जीतती है तो वह अपना चेहरा काला कर लेंगे। इसके लिए उन्होने समय और जगह तय किया था। चुनावी परिणाम में बीजेपी ने 230 विधानसभा सीटों मे से 163 सीटों पर जीत हासिल की है। जिसके बाद फूल सिंह ने उसी जगह पर अपने मुह पर कालिक लगवाई है। इसी लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि , “उनके (बरैया) चेहरे पर कालिख नहीं लगाई गई थी, उन्हें अपशकुन से बचाने के लिए टीका लगाया गया था।”
कमलनाथ का आरोप
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान हुआ। जिसका परिणाम तीन अन्य राज्यों के साथ 3 दिसंबर को घोषित किया गया। भाजपा ने राज्य में 163 सीटें जीतकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस पार्टी 66 सीटों पर सीमट गई। वहीं भारत आदिवासी पार्टी ने राज्य में एक सीट जीती है। इसी परिणाम को लेकर कांग्रेस नेताओं का अलग-अलग बयान आया है। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि “हम निर्वाचित और गैर-निर्वाचित विधायकों के साथ चर्चा कर रहे हैं और परिणाम का विश्लेषण कर रहे हैं। कुछ विधायक मुझसे मिले हैं और उनमें से एक ने मुझे बताया कि उन्हें अपने गांव में केवल 50 वोट मिले हैं। यह कैसे संभव है?…एग्जिट पोल केवल माहौल बनाने के लिए किये जाते हैं।”
Also Read:
- Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफलता पर बोले PM मोदी, ‘प्रौद्योगिकी की एक और उपलब्धि’
- Petrol Diesel Price: 7 दिसंबर का पेट्रोल-डीजल का रेट जारी, यहां जानें देशभर के तेल का भाव