India News (इंडिया न्यूज), PM Modi Diwali On Border: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 10 वीं बार दिवाली भारतीय सीमा पर सैनिकों के साथ मनाने वाले हैं। जिसे लेकर फिलहाल इंडियन आर्मी या प्रधानमंत्री दफ्तर (PMO) के द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर सामने आ रही है कि छंब सेक्टर में सेना के 191 ब्रिगेड के साथ पीएम ये त्योहार मना सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू में नियंत्रण रेखा के साथ सटे छंब सेक्टर में भारतीय सेना के जवानों ने पीएम के स्वागत और दीपावली मनाने की पूरी तैयारी कर ली है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं। खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री ज्यौड़ियां के रक्ख मुट्ठी क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दिवाली के लिए पहुंचने वाले हैं। पीएम के आगमन से आसपास के लोगों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
सैनिकों के साथ पीएम मोदी की दिवाली
- जब से साल 2014 में पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से ही वह अपनी दिवाली सैनिकों के साथ मना रहे हैं।
- वर्ष 2014 में सियाचिन ग्लेशियर में,
- वर्ष 2015 में पंजाब के अमृतसर में,
- वर्ष 2016 में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में,
- वर्ष 2017 में कश्मीर के गुरेज में,
- वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के केदारनाथ में
- वर्ष 2019 में जम्मू संभाग के राजौरी में,
- वर्ष 2020 में राजस्थान के जैसलमेर में,
- वर्ष 2021 में राजौरी जिला के नौशहरा में
- वर्ष 2022 में करगिल में,
यह भी पढ़ें:-
- युद्ध के बीच CM पिनराई विजयन ने फिलिस्तीन के साथ दिखाई एकजुटता, कहा – इजराइल कर रहा भारत को इस्तेमाल
- फिर डोली दिल्ली की धरती, इस बार राजधानी रही भूकंप का केन्द्र