PM Modi in Punjab
इंडिया न्यूज़, जालंधर:
PM Modi in Punjab प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)आज एक दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। यह फिरोजपुर(Ferozepur) की घटना के बाद उनका पहला दौरा है। पीएम मोदी जालंधर(Jalandhar) पहुंच चुके हैं कुछ ही देर में वह पीएपी मैदान(PAP ground) में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। फिलहाल भाजपा और गठबंधन के अन्य नेता रैली को संबोधित कर रहे हैं।
बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022(Punjab assembly elections 2022) ()20 फरवरी को होने जा रहे हैं। उससे पहले पीएम मोदी पंजाब में 16 फरवरी को पठानकोट और 17 को अबोहर में रैली को संबोधित करते हुए प्रत्याशियों के लिए जनता के बीच जाएंगे। बताते चलें कि इस रैली में पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी हिस्सा ले रहे हैं जो कि पहली बार पीएम के साथ मंच साझा करेंगे।
PM Modi in Punjab
जालंधर को किया किले में तब्दील
पीएम की सुरक्षा को देखते हुए जालंधर के पीएपी मैदान को किले में तब्दील कर दिया गया है। पंजाब पुलिस के जवान और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने रैली स्थल के आसपास के इलाके को अपने कब्जे में लेते हुए सुरक्षा कड़Þी कर दी है। पूरे जालंधर को नो फ्लाई जोन बना दिया गया है। रैली स्थल की इमारतों पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। इससे पहले पंजाब पुलिस ने पंजाब के बड़े किसान नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया है। वहीं जिन गांवो में पीएम का विरोध करने का सुर फूट रहा था उन्हें पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया है।
PM Modi in Punjab
सीएम चन्नी के हेलिकॉप्टर को भी नहीं उड़ने की इजाजत
प्रधानमंत्री की रैली जालंधर के पीएपी ग्राउंड में शुरू हो चुकी है। इसलिए जब तक पीएम जालंधर में रैली को संबोधित करेंगे तब तक के लिए जालंधर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं शाम को जालंधर में ही पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की भी जनसभा है जिसे संबोधित करने उन्हें यहां हेलीकॉप्टर से आना है। लेकिन सुरक्षाकारणों को मद्देनजर रखते हुए चंडीगढ़ से ही मना कर दिया गया है।
सीएम चन्नी के हेलिकॉप्टर को भी नहीं उड़ने की इजाजत
Connect With Us: Twitter Facebook