India News (इंडिया न्यूज़), PM Modi, दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी इस वक्त विदेश दौरे पर है। दो दिन ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के बाद (PM Modi) वह ग्रीस की राजधानी एथेंस पहुंच चुके है। आज उनकी यात्रा का आखिरी दिन है। आमतौर पर पीएम विदेश यात्रा खत्म करने के बाद सीधे दिल्ली आते है और अपने आवास पर जाते है। लेकिन पीएम ग्रीस से सीधे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू पहुंचेंगे।
- वैज्ञानिकों से मिलने का कार्यक्रम
- 6 हजार कार्यकर्ता करेंगे स्वागत
- आज पहुंचे है ग्रीस
पीएम बेंगलुरू में चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक चांद पर लैंड करवाने वाले इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। इसरो के सभी लोग चाहे अधिकारी हो, वैज्ञानिक, वहां काम करने वाले कर्मचारी हो, पीएम सभी के प्रति आभार प्रकट करेंगे।
एयरपोर्ट पर होगा स्वागत
बीजेपी के कर्नाटक ईकाई ने नेताओं के अनुसार, जब पीएम बेंगलुरू पहुंचेगे तो पार्टी के 6 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता हवाई पर पीएम का स्वागत करने के लिए मौजूद रहेंगे ।चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ ने 23 अगस्त 2023 की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा था। 14 जुलाई के 40 दिन बाद यह सफलता मिली थी। उस समय पीएम कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से माधय्म से दक्षिण अफ्रीका से जुड़े थे।
यह भी पढ़े-
- पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में कितने बदले दाम
- संघ प्रमुख बोले- घर-घर पहुंचे विचारधारा और गांव-बस्ती में हों प्रचारक, लोगों में हिंदुत्व की अलख जगाई जाए