India News (इंडिया न्यूज), PM Modi Sharad Pawar Video : पीएम मोदी को अपने दुश्मनों को दोस्त बनाने वाली कला बहुत अच्छे से आती है। उसका उदाहरण एक कार्यक्रम में देखने को मिला। जहां पर उन्होंने शरद पवार के साथ कुछ ऐसा किया जिसने सभी का दिल जीत लिया। असल में एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के सीनियर लीडर शरद पवार के बैठने के लिए कुर्सी खींची और जब दोनों नेता मंच पर बैठ गए, तो पीएम मोदी एक गिलास में पानी भरकर शरद पवार की तरफ खिसकाते दिखे।
विपक्षी नेता होने के बावजूद पीएम मोदी की शैली ये दिखाती है कि विपक्षी नेताओं पर चाहे वो कितने ही आक्रामक क्यों न हों, लेकिन वो यह नहीं भूलते कि कब किसका सम्मान करना है और यही हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है। और इसी को पीएम मोदी ने एक बार फिर सबके सामने रखा है। 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में दोनों नेताओं के बीच का ये भाव कैमरे में भी केद हुआ। अपने इस भाव के साथ पीएम मोदी ने सभी की दिल जीत लिया।
‘मराठी भाषा अमृत से भी अधिक मीठी है’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, मराठी भाषा अमृत से भी अधिक मीठी है, इसलिए मराठी भाषा और मराठी संस्कृति के प्रति मेरा जो प्रेम है, उससे आप भली भांति परिचित हैं। आज हम इस बात पर भी गर्व करेंगे कि महाराष्ट्र की इस धरती पर मराठी भाषी एक महापुरुष ने 100 वर्ष पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बीज बोया था। आज ये एक वट वृक्ष के रूप में अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। पीएम ने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पिछले 100 वर्ष से भारत की महान परंपरा और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक संस्कार यज्ञ चला रहा है।
मेरे जैसे लाखों लोगों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने देश के लिए जीने की प्रेरणा दी है और संघ के ही कारण मुझे मराठी भाषा और मराठी परंपरा से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसी कालखंड में मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा दिया गया है।
पीएम मोदी ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि आज दिल्ली की धरती पर मराठी भाषा के इस गौरवशाली कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन एक भाषा या राज्य तक सीमित आयोजन नहीं है, मराठी साहित्य के इस सम्मेलन में आजादी की लड़ाई की महक है। इसमें महाराष्ट्र और राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत है।