नई दिल्ली: राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच चुकी है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ANI से बात करते हुए कहा की “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए सभी योजनाएं और तैयारियां कर ली गई हैं। 30 जनवरी के बाद डोर टू डोर कैंपेन शुरु होगा।”

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

दरअसल कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 30 जनवरी के बाद दो महीने के लिए शुरु करने जा रही है। यह एक तरह का भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज होगा जिसमें ब्लॉक, पंचायत और बूथ के स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जाएगा। इस अभियान का मकसद राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को जन-जन के बीच पहुंचाना होगा। इस मसले पर पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी महासचिव, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष और विधायक दल के नेता शामिल थे।