India News (इंडिया न्यूज), Premanand Maharaj Latest News : प्रेमानंद महाराज की मशहूर पदयात्रा को लेकर विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। बल्कि दिन-पर-दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। पहले कुछ लोगों ने प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का विरोध किया था, जिसके बाद उन्होंने इसमें बदलाव कर दिया। इसके बाद माना जा रहा था कि विवाद खत्म हो जाएगा। लेकिन अब ये और भी ज्यादा बढ़ गया है।

अब खबरों के मुताबिक महाराज की पदयात्रा में हुए बदलाव से कुछ लोग काफी ज्यादा नाराज दिखाई दे रहे हैं। इसकी वजह से स्थानीय व्यापारियों ने अपनी दुकान पर पोस्टर चस्पा किया है। दुकान पर लगे पोस्टर में लिखा हुआ है कि ‘एनआरआई ग्रीन वालों को यहां सामान नहीं मिलता है’।

एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के लोगों के द्वारा विरोध किया गया था कि महाराज अपनी पदयात्रा के समय में बदलाव और तेज आवाज वाले संगीत यंत्रों पर पूरी तरह रोक लगाए। विरोद के बाद महाराज ने ने अपनी रात 2 बजे निकलने वाली यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने के फैसला लिया था। हालांकि, अगले दिन महाराज की सुबह 4 बजे एक दम शांत तरीके से पदयात्रा निकली थी।

बदलता मौसम! ठंडी हवाओं का असर खत्म, बारिश और तापमान में उछाल मचाएगा नया पश्चिमी विक्षोभ!

‘NRI ग्रीन वालों को नहीं देंगे समान’

एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के पास बनी दुकानों पर एक पोस्टर लगा हुआ है। इसके बाद से क बार फिर से इस विवाद ने लोगों में पदयात्रा के विरोध को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दो दुकानों पर पोस्टर चस्पा पाया गया है, जिसमें लिखा गया है कि एनआरआई ग्रीन वालों को यहां सामान नहीं मिलता है। इनमें पहला एक ढाबा है, जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा पोस्टर लगाया था, जिसे अब हटा दिया गया है।

वही इसके अलावा कपड़े की दूकान के मालिक मुकुंद ने कहा कि हम एनआरआई ग्रीन वालों को सामान इसलिए नहीं दे रहे हैं क्योंकि उन्होंने हमारी राधा रानी का अपमान किया है। उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी की पदयात्रा का विरोध किया। इसी वजह से हम उनको सामान नहीं देंगे।

UP Police के निलंबित इंस्पेक्टर ने चुन लिया नर्क जाने का रास्ता, देवी-देवताओं की मूर्तियों को घर से बाहर कर चौराहे पर रखा, हिंदू धर्म छोड़ने का किया ऐलान