India News (इंडिया न्यूज), Prasad Pujari: देश की सुरक्षा एजेंसियां 20 साल से फरार चल रहे गैंगस्टर को भारत लाने में सफल रही हैं। प्रसाद पुजारी नाम के गैंगस्टर को चीन से मुंबई लाया गया है। पुजारी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। गैंगस्टर प्रसाद पुजारी मुंबई पुलिस की लिस्ट में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स में से एक है। प्रसाद पुजारी के खिलाफ मुंबई में हत्या और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। प्रसाद पुजारी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर का नोटिस जारी किया था। उनके खिलाफ आखिरी मामला साल 2020 में मुंबई में दर्ज किया गया था।

गैंगस्टर ने चीन में की है शादी

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रसाद पुजारी भारत से भागकर चीन पहुंच गया था। भारतीय एजेंसियों की पकड़ से बचने के लिए पुजारी ने एक चीनी महिला से भी शादी की, जिससे उसका एक बच्चा भी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने 2020 में पुजारी की मां को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसियों की काफी मेहनत के बाद आखिरकार उसे आज चीन से भारत डिपोर्ट कर दिया गया। गैंगस्टर पुजारी को पुलिस ने मुंबई पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। कुछ साल पहले पुजारी ने एक शिव सेना नेता पर भी जानलेवा हमला किया था।

इन मामलों शामिल था गैंगस्टर

पुजारी मुंबई के विक्रोली में कार्यकर्ता चंद्रकांत जाधव (जो अविभाजित शिव सेना के सदस्य थे) पर गोलीबारी की घटना में शामिल था। फायरिंग की यह घटना 19 दिसंबर 2019 को हुई थी, जिसमें गोली मिस हो जाने के कारण जाधव बच गए थे।

IPL 2024 की शानदार शुरुआत का ये सिंगर बनें हिस्सा, गानों से फैंस के लिए में भरी देशभक्ति