India News (इंडिया न्यूज), Video Viral Mahakumbh: महाकुंभ खत्म होने में अभी 19 दिन बाकी हैं। इस बार के महाकुंभ में कई लोगों ने अपने अनोखे अंदाज की वजह से सुर्खियां बटोरीं। इनमें आईआईटी बाबा अभय सिंह, खूबसूरत साध्वी हर्षा, माला बेचने वाली मोनालिसा और बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी शामिल रहीं। लेकिन इन दिनों एक विदेशी यूट्यूबर भी चर्चा में हैं। हालांकि, वह महाकुंभ में नहीं आईं। लेकिन उन्होंने महाकुंभ को लेकर कई मोटिवेशनल वीडियो पोस्ट किए। इसमें उन्होंने भारतीय संस्कृति की खूब तारीफ की।

फिनलैंड की रहने वाली हैं कैसा

उनका नाम कैसा ओलजाक्का है। कैसा फिनलैंड की रहने वाली हैं। वह भारतीय संस्कृति से इतनी प्रभावित हैं कि यहीं बस गई हैं। वह एक मशहूर यूट्यूबर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं। कैसा अंकित कुमार नाम के युवक के साथ कई वीडियो पोस्ट करती हैं। कई वीडियो मजेदार होते हैं तो कई ऐसे होते हैं जिनमें लोगों को भारतीय संस्कृति के बारे में बताया जाता है।

बनाए थे बनारस के घाटों पर वीडियो

कैसा खुद भी भारतीय परिधान में नजर आती हैं। कैसा के इंस्टाग्राम अकाउंट (videshi__indian) पर 3 लाख 36 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब और फेसबुक पर भी उन्हें हजारों लोग फॉलो करते हैं। कैसा ने हाल ही में बनारस के घाटों पर वीडियो बनाए थे। इसमें वह चाय बेचती नजर आई थीं। वहीं, उन्होंने महाकुंभ को लेकर भी एक वीडियो बनाया था। इसमें वह हाथ में नीम की दातुन लेकर कहती हैं- यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। वीडियो में वह कहती नजर आईं कि मैं इन्हें 10 रुपये में बेच रही हूं। उन्होंने लोगों से कहा कि आप भी महाकुंभ में जाएं और पवित्र गंगा मैया में डुबकी लगाएं।

MBBS के टॉप कॉलेजों को मिला नोटिस लेकिन क्यों? दिल्‍ली का ये कॉलेज भी शामिल

अगर आप इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो देखेंगे तो यकीन नहीं कर पाएंगे कि उन्हें भारतीय संस्कृति के बारे में कितना ज्ञान है। वह दूसरे लोगों को भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेरित करती रहती हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट और बॉलीवुड को लेकर भी कई वीडियो बनाती हैं।

बहन को एग्जाम सेंटर से लाने निकला था भाई, देर रात तक नहीं आया घर और फिर…