India news (इंडिया न्यूज़),झारखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे में रांची पहुंची हैं। देवघर एयरपोर्ट से एयरफोर्स के विशेष विमान से राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं। रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, डीजीपी अजय कुमार सिंह, सांसद संजय सेठ समेत कई नेता और अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
बता दें राष्ट्रपति एयरपोर्ट से निकलकर बिरसा चौक पहुंची, वहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे अलबर्ट एक्का चौक में पहुंचकर शहीद अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर राजभवन पहुंच गयी हैं। राज्यपाल के दौरे को लेकर रांची में 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एयरपोर्ट से राजभवन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद हैं। ऊंची इमारतों से पुलिस के जवान सड़कों पर नजर रखे हुए हैं।
ये भी पढ़ें – Boycott New Parliament Inauguration: नए संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं कराकर उनका अपमान किया जा रहा है: तेजस्वी यादव