India News(इंडिया न्यूज),Petrol Diesel Price Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद भी घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल पर इसका कोई खासा असर देखने को नहीं मिल रहा। शुक्रवार (21 फरवरी, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी हो गई हैं। 21 फरवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं और फिलहाल इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कई महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमतों में आखिरी बार पिछले साल बदलाव किया गया था और उस दौरान आम लोगों को महंगे पेट्रोल और डीजल से राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद से एक बार भी राहत नहीं मिली है।
कीमतों में आखिरी बार कब हुआ था परिवर्तन?
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार मार्च 2024 में बदलाव किया गया था। 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार 2-2 रुपये प्रति लीटर की दर से बदलाव किया गया था। लेकिन उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कितनी है पेट्रोल डीजल की कीमत?
प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें
शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 94.72 87.62
- मुंबई 103.44 89.97
- कोलकाता 103.94 90.76
- चेन्नई 100.85 92.44
- बेंगलुरु 102.86 88.94
- लखनऊ 94.65 87.76
- नोएडा 94.87 88.01
- गुरुग्राम 95.19 88.05
- चंडीगढ़ 94.24 82.40
- पटना 105.18 92.04
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराई गईं भर्ती
घर बैठे कैसे पता करें पेट्रोल और डीजल की कीमत?
पेट्रोल और डीजल की कीमत डीजल के दाम हर दिन सुबह 6 बजे अगर कीमतों में कोई बदलाव होता है तो वेबसाइट पर अपडेट हो जाता है, लेकिन अगर कोई बदलाव नहीं होता है तो वेबसाइट पर लेटेस्ट रेट लिस्ट जारी कर दी जाती है। आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजें।