India News (इंडिया न्यूज), Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बीच सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट अपडेट कर दिए हैं। आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज यानी गुरुवार (6 फरवरी, 2025) को दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये पर स्थिर है। वहीं, पोर्ट ब्लेयर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82.46 रुपये और डीजल 78.05 रुपये है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, आज ब्रेंट क्रूड का अप्रैल वायदा 1.59 फीसदी गिरकर 74.61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, WTI का मार्च वायदा 0.23 फीसदी बढ़कर 71.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिलता है?

ग्लोबल पेट्रोल प्राइस डॉट कॉम के मुताबिक, दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल ईरान में बिक रहा है। थोड़ा महंगा होने के बावजूद यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.47 रुपये से बढ़कर 2.49 रुपये हो गई है। जबकि, सबसे महंगा हांगकांग में पेट्रोल 294.97 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 296.92 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लीबिया दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.65 रुपये है। इसके बाद वेनेजुएला है, जहां पेट्रोल की कीमत भारतीय रुपये में 3 रुपये से थोड़ी ज्यादा है। इन तीन देशों के बाद सबसे सस्ता तेल अंगोला में है, जो इन तीनों के कुल रेट से 3 गुना से भी ज्यादा है। अंगोला में पेट्रोल का रेट 28.58 रुपये होगा।

दिल्ली में मौसम का पलटफेर, गर्मी का हो सकता है पारा हाई, जाने क्या है आज का वेदर अपडेट?

किस राज्य में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट क्या है?

हर दिन की तरह आज सुबह 6 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, एचपीसीएल, बीपीसीएल ने पेट्रोल और डीजल के रेट जारी किए। IOC के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है? 

राज्य             पेट्रोल             डीजल (₹/लीटर)

  • दिल्ली             94.77          87.67
  • प्रयागराज        94.77         87.92
  • आंध्र प्रदेश      108.35      96.22
  • बिहार          105.58        92.42
  • छत्तीसगढ़    100.35      93.30
  • कर्नाटक     102.92       88.99
  • केरल        107.30      96.18
  • मध्य प्रदेश   106.22    91.62
  • महाराष्ट्र   103.44      89.97
  • ओडिशा    101.39   92.96
  • राजस्थान  104.72   90.21
  • सिक्किम   101.75    88.95
  • तमिलनाडु   100.80     92.39
  • तेलंगाना      107.46    95.70
  • पश्चिम बंगाल   104.95    91.76
  • अंडमान और निकोबार  82.46  78.05
  • अरुणाचल प्रदेश  90.66   80.21
  • असम           98.19      89.42
  • चंडीगढ़       94.30    82.45
  • दादरा और नगर हवेली   92.56    88.50
  • दमन और दीव       92.37    87.87

धूप और ठंड की आंखमिचौली, छत्तीसगढ़ में ठंडक से मिलेगी राहत! जाने IMD का अनुमान