India News (इंडिया न्यूज),PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी। वहीँ पीएम मोदी ने हिसार से पहले हवाई जहाज को रवाना किया। वहीँ हिसार से अयोध्या के लिए पहले हवाई जहाज ने उड़ान भरी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, अयोध्या जम्मू जयपुर के लिए हवाई उड़ने शुरू होगी। साथ ही अहमदाबाद चंडीगढ़ के लिए भी हवाई उड़ने शुरू होगी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी जी ने जनसभा को भी संबोधित किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। आइए जान लेते हैं कि प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

  • कांग्रेस पर साधा निशाना
  • संविधान की आत्मा को कुचला-PM Modi

कौन हैं ट्यूलिप सिद्दीक, शेख हसीना के साथ क्या है नाता?

कांग्रेस पर साधा निशाना

इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को अपमानित किया है। कांग्रेस ने उनकी विचारधारा को मिटाने की कोशिश की है। डॉ अंबेडकर समानता लाना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने वोट बैंक का वायरस फैला दिया। कांग्रेस नेताओं के घर में स्विमिंग पूल तक पानी पहुंचा। लेकिन SC-ST और ओबीसी सबसे ज्यादा प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि, एससी-एसटी भाइयों के घर तो पानी पहुंचा देते।

संविधान की आत्मा को कुचला-PM Modi

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, तेज विकास को लगातार विकास बीजेपी का मंत्र है। जन धन योजना का एससी एसटी वर्ग को फायदा हुआ है। हर साल हवाई यात्रा करने वालों का रिकॉर्ड बन रहा है। कांग्रेस ने आपातकाल में संविधान की आत्मा को कुचल दिया। संविधान की भावना है किएक जैसी नागरिक संहिता हो। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने एससी-एसटी को सेकंड क्लास सिटीजन बनाया है। कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग के साथ भेदभाव किया। वहीँ अब प्रधानमंत्री के इस बयान से राजनीति पूरी तरह गरमा गई है।

Blood Sugar से लेकर Cholesterol तक को चूस जाती है जगह-जगह दिखने वाली ये बेल, इन 100 बिमारियों की है कट्टर दुश्मन, बस 21 दिन में दवाइयों को कह देंगे टाटा!