India News (इंडिया न्यूज), PM Modi Speaks On Constitution Debate: लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिला। पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने इस पर अपनी बात रखी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बोलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (14 दिसंबर, 2024) को अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, भारत लोकतंत्र की जननी है। संविधान सभा में 15 महिलाएं सक्रिय सदस्य थी। भारत में महिलाओं को अधिकार जल्दी मिले इसके लिए अन्य देशों की तुलना में शुरू से महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर नारी शक्ति की वंदना की।
विकसित भारत बनाने के लिए सभी मिलकर कर रहे हैं काम
संविधान पर चर्चा करने के दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा कि, विकसित भारत बनाने के लिए सभी भारत वासी मिलकर काम कर रहे हैं। आजादी के बाद देश की एकता के मूलभाव पर प्रहार हुआ। विविधता को हम सेलिब्रेट करते है, लेकिन गुलामी की मानसिकता में पले बढ़े लोग विविधता में विरोधाभास ढूंढते रहे। ऐसे जहरीले बीज बोये, जो विविधता को कमजोर बनाता है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि, धारा 370 देश की एकता में रुकावट थी। इसलिए हमने 370 को खत्म किया।
अपनी योजनाओं का किया बखान
पीएम मोदी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि, ‘वन नेशन-वन टैक्स’, ‘वन नेशन- वन राशन’, ‘वन नेशन-वन हेल्थ कार्ड’ लाकर हमने लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम किया। इस सबके बाद कांग्रेस पर प्रहार करना शुरू किया। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि, देश में संविधान पर प्रहार हुए, आपातकाल लगाया गया, लोगों को जेलों में डाला गया। कांग्रेस के माथे पर जो पाप है, जो कभी धुलने वाला नहीं है। कांग्रेस की सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटा था। कांग्रेस के एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 55 साल एक ही परिवार के लोगों ने इस देश पर नाराज किया। इस परिवार ने हर स्तर पर संविधान को चुनौती दी। अपने कुविचार से संविधान को नुकसान किया।
CM सुक्खू ने जंगली मुर्गा खाया या नहीं? खुद उगल दिया सज, जानें किस बेचारे की गई जान