India News (इंडिया न्यूज),prince tucy on waqf: संसद से बिल पास होने के बाद भी वक्फ का मुद्दा गरमाया हुआ है. अब मुगलों के वंशज प्रिंस तुसी सामने आए हैं। उन्होंने वक्फ संशोधन कानून को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने पूछा कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी-अमित शाह को अचानक मुसलमान से प्यार कब से होने लगा। प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने कहा, ‘आपकी पार्टी में एक भी मुसलमान नहीं है। एक अल्पसंख्यक मंत्री था, आपने उसे भी हटा दिया। इस बार आपने अल्लाह की संपत्ति, अल्लाह के स्वामित्व पर कब्जा करने की कोशिश की है। आप उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे है। हालाँकि आपको कामयाबी नहीं मिलेगी।’
Donald Trump अब विदेशी छात्रों का भविष्य करेंगे चौपट? अगर पास हो गया ये बिल तो बिलख पड़ेंगे लाखों खर्च करने वाले मां-बाप
बाबर के नाम पर चुनौती
प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने कहा, ‘ये तैमूर का वादा है… आपको इतिहास याद रखना चाहिए मोदी जी और अमित शाह, मैं आपको बता रहा हूं। आपको इतिहास के पन्ने उठाकर देखना चाहिए। 1426 में हजरत-ए-बाबर ने 12000 की फौज के साथ हिंदुस्तान पर राज किया था। बाबर से लेकर बहादुर शाह जफर तक… इस बार आपकी लड़ाई तैमूर से है। आपने तैमूर के खून को चुनौती दी है। इंशा अल्लाह, अल्लाह हमारे साथ है और हिंदुस्तान के 20 करोड़ मुसलमान हमारे साथ हैं।’
प्रिंस याकूब ने आगे कहा कि इंशा अल्लाह, अगर ये लड़ाई हुई तो इंटरनेशनल (कोर्ट) में जाएगी। कोई भी वक्फ का मालिक नहीं बन सकता। ये मुद्दा यूनाइटेड नेशन में भी गूंजेगा। ये तैमूर का वादा है।
कौन हैं प्रिंस याकूब तुस्सी
प्रिंस तुस्सी का दावा है कि वे आखिरी मुगल शासक बहादुर शाह जफर की छठी पीढ़ी के उत्तराधिकारी हैं। प्रिंस ने कुछ बड़े दावे भी किए हैं। इनमें से एक दावा यह है कि ताजमहल पर असली हक उनका है। आज ताजमहल दुनिया के 7 अजूबों में से एक है।