India News (इंडिया न्यूज), Action Against Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी एक गलती से बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। जिसकी वजह से उनकी सांसदी पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसी ही एक गलती की वजह से सोनिया गांधी के खिलाफ भी शिकायत गई है। राहुल-सोनिया से पहले एक वक्त पर इंदिरा गांधी को भी सदन से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। जानें इस बार नेता प्रतिपक्ष अपने किस बयान की वजह से बुरी तरह फंसे हैं। हालांकि, इससे पहले भी राहुल गांधी सांसदी जा चुकी है लेकिन तब वो किसी तरह बच गए थे।
Rahul Gandhi ने कौन सी गलती कर दी?
दरअसल, राहुल गांधी ने सदन में अपने भाषण के दौरान कह दिया था कि ‘चीन अब भी हमारी 4,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक भूमि पर बैठा है’। इस फैक्ट को ना सिर्फ प्रधानमंत्री बल्कि सेना ने भी गलत बताया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने साफ कह दिया है कि देश की सुरक्षा के मामले में राहुल गांधी बिना आधार के कुछ भी बातें नहीं फैला सकते हैं ये इंटरनेशनल तौर पर भारत की छवि खराब करने के बराबर है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन (Privilege Motion) का प्रस्ताव लाने की मांग उठने लगी। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ इस प्रस्ताव को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को चिट्ठी लिख दी है। बता दें कि प्रिवलेज मोशन की वजह से राहुल गांधी की सांसदी खतरे में आ सकती है।
क्या होता है Privilege Motion?
संविधान के अनुच्छेद 105 में भारतीय संसद के किसी भी सदन, उसके सदस्यों और समितियों की शक्तियों, विशेषाधिकारों व उन्मुक्तियों के बारे में वर्णन है। इसमें लोकसभा के लिए 20 के नियम 22 और राज्यसभा के लिए अध्याय 16 के नियम 187 में विशेषाधिकार प्रस्ताव का उल्लेख है। जिसके मुताबिक अगर संसद सदस्य अगर किसी अन्य सदस्य की ओर से संसदीय विशेषाधिकार का उल्लंघन या दुरुपयोग पाते हैं तो राज्यसभा के सभापति या लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के सामने विशेषाधिकार प्रस्ताव के जरिए शिकायत कर सकते हैं।
प्रिवलेज मोशन के लिए कुछ शर्तें और नियम हैं। जांच के बाद अध्यक्ष या सभापति इसे स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं और इसके आधार पर दंडात्मक कार्रवाई होती है।
Sonia Gandhi और Indira Gandhi के साथ क्या हुआ?
राहुल गांधी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ ‘अपमानजनक और निंदनीय’ शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। इससे पहले 1978 के दौरान आपातकाल को ललेकर विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव इंदिरा गांधी के खिलाफ भी पारित हुआ था और जांच में इंदिरा गांधी दोषी पाई गईं और उन्हें सदन से निष्कासित किया गया था।
PM Modi और Nirmala Sitharaman पर भी लगा था आरोप
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री रह चुकीं निर्मला सीतारमण के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया किया गया था। उन पर राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर संसद के सदस्यों को गुमराह करने का आरोप था।
कब चली गई थी Rahul Gandhi की सांसदी?
24 मार्च, 2023 को मोदी उपनाम को बदनाम करने के आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी को लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उनकी सांसदी चली गई थी लेकिन अगस्त, 2023 में उनकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषसिद्धि पर रोक लगी तो राहुल की सांसदी बहाल हुई थी।