India News (इंडिया न्यूज), Rinku Singh Priya Saroj Net Worth: भारतीय युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह का नाम सपा सांसद प्रिया सरोज से जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि, दोनों की सगाई हो चुकी है, यानी एक तरह से रिश्ता पक्का हो गया है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, 26 साल की प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से सांसद हैं। वह पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 में चुनी गई हैं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के बड़े नेता हैं। वह तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं, फिलहाल वह केराकत सीट से सपा विधायक हैं।

प्रिया सरोज के पास कितनी संपत्ति है?

प्रिया सरोज के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास न तो अपना घर है और न ही उनके नाम पर कोई गाड़ी। आभूषण के नाम पर प्रिया सरोज के पास सिर्फ 5 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत पिछले साल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले करीब 32 हजार रुपये आंकी गई थी। प्रिया सरोज ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनकी कुल संपत्ति 11,25,719 रुपये है। जिसमें से 10,10,000 रुपये यूनियन बैंक में जमा हैं।

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से आर्ट्स में स्नातक किया। फिर उन्होंने नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की।

पाकिस्तान, इस मासूम मुस्लिम देश को सिखा रहा अपने पाप, दिल्ली में तबाही का मास्टर प्लान हुआ लीक, अब कहीं के नहीं रहे शहबाज शरीफ

रिंकू सिंह का नेट वर्थ

क्रिकेटर रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। पांच भाई-बहनों में मझले रिंकू के पिता खानचंदर सिंह रसोई गैस सिलेंडर बांटने का काम करते थे। लेकिन अब रिंकू सिंह की मेहनत ने पूरे परिवार की किस्मत बदल दी है। रिंकू सिंह की संपत्ति अब करोड़ों में पहुंच गई है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के मेगा ऑक्शन से पहले डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर ने जिन 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, उनमें रिंकू सिंह भी एक बड़ा नाम थे। 55 लाख रुपये की सैलरी से कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें सीधे 13 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया, यानी रिंकू सिंह की सैलरी अब 2022 की नीलामी से करीब 24 गुना ज्यादा होगी। 

अलीगढ़ में खरीदा है आलिशान घर

यह रकम रिंकू सिंह की सफलता को दर्शाती है। इससे पहले 2024 की शुरुआत तक रिंकू सिंह की संपत्ति करीब 8 करोड़ रुपये आंकी गई थी। जिसमें उनकी सालाना आय करीब 60 से 80 लाख रुपये आंकी गई थी। उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा उनकी आईपीएल फीस, बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट और कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट था। रिपोर्ट के मुताबिक रिंकू सिंह के पास अलीगढ़ में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। रिंकू सिंह के पास फोर्ड एंडेवर, टोयोटा इनोवा और महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन जैसी महंगी कारें भी हैं।

‘पूरा इस्लाम खत्म…मुस्लिमों से दिक्कत नहीं लेकिन’, Video में अचानक सीरियस हो गए IITian बाबा, दुनिया भर में हलचल मचा देगी ये भविष्यवाणी