India News (इंडिया न्यूज), Priyanka Gandhi Love Story: देश में मौजूदा राजनीति सबसे अधिक किसी राजनीतिक परिवार का चर्चा होता है, तो वो गांधी-नेहरू परिवार है। वहीं देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में जन्मी प्रियंका गांधी इस समय राजनीति में सक्रीय हो गई हैं। वो केरल के वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हैं। बता दें कि, प्रियंका कड़ी सुरक्षा के बीच पली बढ़ीं। इस दौरान वह न तो ज्यादा दोस्त बना पाईं और न ही किसी से ज्यादा घुलमिल पाईं। इस दौरान उनकी जिंदगी में कई ऐसे मौके आए जब सबसे करीबी भी एक-एक करके दूर होते चले गए। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियंका गांधी की प्रेम कहानी सिर्फ 13 साल की उम्र में शुरू हुई थी।
प्रियंका ने इस उम्र में की मोहब्बत
बता दें कि, जब प्रियंका महज 13 साल की थीं, तब उन्होंने अपने स्कूल में पढ़ने वाले रॉबर्ट वाड्रा को पहली बार देखा था। स्कूल में साथ पढ़ने वाले रॉबर्ट को देखते ही उनसे पहली नजर में ही प्यार कर बैठीं। साथ ही रॉबर्ट वाड्रा अक्सर प्रियंका के घर आते-जाते रहते थे। रॉबर्ट उस वक्त प्रियंका के भाई राहुल गांधी के अच्छे दोस्त बन चुके थे। उस वक्त पहली नजर के इस प्यार ने रॉबर्ट और प्रियंका को एक-दूसरे का जीवनसाथी बना दिया। वहीं प्रियंका ने अपने फैसले पर अडिग रहने की कला भी अपनी दादी इंदिरा से ही सीखी थी। कहा जाता है कि शादी से पहले 6 साल तक प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा अपने परिवार से छिपकर एक-दूसरे से मिलते रहे। प्रियंका गांधी ने सबसे पहले रॉबर्ट वाड्रा को प्रपोज किया था, जिसके चलते वो उन्हें किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती थीं।
खा-खाकर और मोटा हो गया भारत से फरार ‘राक्षस’, पाकिस्तान ने दी पनाह… वीडियो ने खोली शहबाज शरीफ की पोल
वाड्रा से शादी के खिलाफ था गांधी परिवार
दरअसल, प्रियंका ने हिम्मत जुटाई और अपने परिवार को अपने रिश्ते के बारे में बताया लेकिन गांधी परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया। दादी इंदिरा गांधी की तरह प्रियंका भी अपने प्यार के लिए अड़ी रहीं और परिवार को शादी के लिए राजी होना पड़ा। बता दें कि, 18 फरवरी 1997 को प्रियंका गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा से शादी कर ली। शायद यही वजह है कि आज भी प्रियंका अपने पति के अपमान में एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं। वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियंका और रॉबर्ट की शादी को बेहद लो-प्रोफाइल रखा गया था। शादी में सिर्फ 150 मेहमानों को ही बुलाया गया था।