India News (इंडिया न्यूज), Gandhi Family In Parliament : काफी समय बाद पूरा गांधी परिवार लोकसभा में एक साथ दिखाई दिए। मां सोनिया गांधी भाई राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के लोकसभा सांसद (Parliament) के रूप में शपथ लेते समय वहीं दिखे। प्रियंका गांधी ने केरल के वायनाड से लोकसभा उपचुनाव जीता है। जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा सीट उनके भाई राहुल गांधी ने खाली कर दी थी। राहुल ने वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से लोकसभा चुनाव जीता था। अपने पहले चुनाव में प्रियंका गांधी चार लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से जीती हैं। जीत का यह अंतर वायनाड से उनके भाई की लोकसभा चुनाव में जीत के अंतर से काफी अधिक है। 2014 में सोनिया गांधी ने रायबरेली से लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया था। फिर वो राज्यसभा के लिए चुनी गईं।
प्रियंका गांधी की लोकसभा सांसद की शपथ लेने के बाद, राहुल और प्रियंका एक साथ लोकसभा में बैठेंगे। इसके बाद मां संसद के उच्च सदन में और बेटा और बेटी निचले सदन में बैठेंगे। गांधी परिवार के अलावा और परिवार के एक से ज्यादा सदस्य संसद में मौजुद हैं।
अखिलेश यादव का परिवार
गांधी परिवार के अलावा अखिलेश यादव के भी एक से ज्यादा रिश्तेदार इस वक्त सदन के सदस्य हैं। इनमें सबसे पहले उनकी पत्नी डिंपल यादव हैं। जो उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से चुनी गईं हैं। वहीं अखिलेश यादव ने कन्नौज से जीत हासिल की थी। इसके अलावा इनके दो चचेरे भाई अक्षय यादव (फिरोजाबाद सीट) और धर्मेंद्र यादव (बदायूं) भी लोकसभा सदस्य हैं।
लालू परिवार से तीन विधायक
वहीं अगर हम अघर हम लालू परिवार की बात करें तो बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के साथ बिहार विधानसभा की सदस्य हैं। राष्ट्रीय जनता दल, नीतीश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड और कांग्रेस के महागठबंधन के कार्यकाल के दौरान, तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में उप मुख्यमंत्री थे। नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनावों से कुछ महीने पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से हाथ मिला लिया था और तेजस्वी का मंत्री पद छिन गया था।
हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना
झारखंड में एक बार फिर से सरकार बनाने वाले हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल की है। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन विधानसभा में शामिल होंगी। जेएमएम ने चुनावों में 81 में से 34 सीटें जीतीं हैं। इनके अलावा हिमाचल के सीएम और उनकी पत्नी का नाम भी इस लिस्ट में सामिल है। इसके अलावा पप्पू यादव औऱ उनकी पत्नी का नाम बी शामिल है।