India News (इंडिया न्यूज़), High Protein Vegetarian Food: एक संतुलित आहार मानव शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। यह मानव के शरीर के साथ उसकी मांसपेशियों और हड्डियों को भी मजबूत बनाने का कार्य करता है। इसके साथ ही स्वस्थ भोजन ऊर्जा बढ़ाता है, आपके शरीर के कार्यों के तरीके में सुधार करता है, आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और वजन बढ़ने से भी रोकता है। सिर्फ इतना ही नही कुछ शाकाहारी खाद्य भी होते है। जो अण्डे से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसी बात को स्पष्ट करते हुए यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के द्वारा कहा गया कि, एक अंडे में छह ग्राम प्रोटीन होता है और 100 ग्राम अंडे में 13 ग्राम प्रोटीन होता है। लेकिन आप अपने दैनिक जीवन में कुछ ऐसे शाकाहारी खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते है, जो अण्डे से भी ज्यादा प्रोटीनयुक्त होता है।
मसूर की दाल
मसूर की दाल का सेवन मानव के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन का एक बेहतर स्रोत होता है। बता दें कि एक कप दाल में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आप इसका सेवन कुछ इस प्रकार भी कर सकते हैं जैसे वेजी बर्गर में ब्राउन दाल, सलाद में हरी दाल और मसालेदार करी में लाल दाल ट्राई कर सकते है।
सोयाबीन
छोले
कुट्टू का आटा
कद्दू का बीज
ये भी पढें:- गर्मियों में ऐसे रखें अपने आंखों का ख्याल