India News (इंडिया न्यूज), Father Raped Daughter: पुणे शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की उस समय मुसीबत में फंस गई जब उसकी मां घर छोड़कर चली गई। उसके जाने के बाद पिता उस पर बुरी नजर रखने लगा और उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। यह सिलसिला आठ महीने तक चलता रहा।
यह घटना पुणे के नांदेड़ सिटी इलाके में हुई। मां के घर से चले जाने के बाद पिता ने अपनी 14 साल की बेटी का आठ महीने तक यौन शोषण किया। इस संबंध में पुणे के नांदेड़ सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया है और 45 वर्षीय पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुणे में पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है
बाल अधिकार समिति ने इस घटना को प्रकाश में लाया है और जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है और शनिवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले साल भी पुणे से ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें 35 वर्षीय व्यक्ति अपनी 11 वर्षीय बेटी को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। उसने अपने स्कूल में इस बारे में बात की जिसके बाद पिता को गिरफ्तार कर लिया गया था।
पिता ने एक के बाद एक दो बेटियों से किया दुष्कर्म
कुछ दिन पहले मुंबई के पास नालासोपारा शहर में एक ऐसी घटना सामने आई थी, जहां पिता रक्षक की जगह राक्षस बन गया। उसने एक के बाद एक अपनी दो बेटियों से दुष्कर्म किया। इससे तंग आकर बड़ी बेटी ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका पिता कई सालों से उसकी बहनों से दुष्कर्म कर रहा है। वह अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है।
यूक्रेन को लेकर ये क्या कह दिए ब्रिटेन के पीएम, हर तरफ हो रही है चर्चा, अमेरिका में मचा हंगामा
विरोध करने पर वह अपनी पत्नी से मारपीट करता था, जिससे तंग आकर महिला अपनी बेटियों को लेकर घर छोड़कर चली गई। चौंकाने वाली बात यह है कि उसने अपनी बेटी का गर्भपात भी करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
‘लालू के DNA में लूट, डकैती और …’, गिरिराज सिंह का बड़ा हमला ; तेजस्वी को भी जमकर सुनाया