India News(इंडिया न्यूज), Pune: 19 मई को पुणे में अपनी पोर्श कार से मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले 17 वर्षीय किशोर की मां को पुणे पुलिस ने आधी रात को हिरासत में लिया। आपको बता दें कि कुछ दिनों से चर्चित पुणे मामले में अब एक और मोड़ देखने को मिला है। 17 वर्षीय युवक ने अपनी पोर्श से दो लोगों का एक्सीडेंट कर दिया था जिसके बाद उन दोनों की जान चली गई। इतना ही नहीं 17 वर्षीय शराब तक पिया करता था जिसके बाद पुलिस उसके खिलाफ एक्शन लेने पर मजबूर हो गई। आइए इस खबर में आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

Nafe Singh: दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी, नफे सिंह राठी के कातिल गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार-Indianews

पुलिस ने लिया हिरासत में

पुणे पोर्श दुर्घटना मामले में आरोपी 17 वर्षीय किशोर की मां शिवानी अग्रवाल को पुणे पुलिस ने आधी रात को हिरासत में लिया। मुंबई से शहर आने के बाद उसे ढूंढ निकाला गया। रक्त के नमूनों की अदला-बदली के लिए उसे गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही रक्त नमूने के साथ अदला-बदली की खबर सामने आई थी जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

Petrol Diesel Prices: जाना है घूमने, निकलने से पहले चेक कर लें अपने शहर में कच्चे तेल की कीमत -Indianews