India News (इंडिया न्यूज), Pune Rape Case: देश में महिलाओं के खिलाफ हो रही आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच पुणे में गुरुवार (3 अक्टूबर) देर रात 21 वर्षीय एक महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। ये लोग खुद को मानवाधिकार कार्यकर्ता बता रहे थे। महिला अपने एक दोस्त के साथ शहर के बोपदेव घाट इलाके में गई थी, जहां आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जो कोंढवा का रहने वाला 36 वर्षीय व्यक्ति है। वहीं यह घटना उस समय हुई जब पीड़िता और उसका दोस्त बोपदेव घाट इलाके में थे। आरोपियों में से एक ने मानवाधिकार कार्यकर्ता बनकर कार में उनसे संपर्क किया।
मानवाधिकार कार्यकर्ता बन बनाया हवस का शिकार
बता दें कि, आरोपियों ने दावा किया कि इलाके में जोड़ों का आना प्रतिबंधित है और उसने दोनों की तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद आरोपियों में से एक ने महिला को धमकाया और उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया। उसे दूसरी जगह ले जाने के बाद उन्होंने कार रोकी और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। वहीं पीड़िता के दोस्त को भी आरोपियों ने बलात्कार करने से पहले पीटा। इसके बाद में आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। पीड़िता घायल अवस्था में पाई गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने आज सुबह कोंधवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पठान को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने क्या कहा?
पुणे सिटी पुलिस के ज्वाइंट सीपी रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि कल रात 21 वर्षीय महिला अपने दोस्तों के साथ बोपदेव घाट गई थी। जब वह दोस्तों के साथ थी, तो तीन अज्ञात लोग उनके पास आए और उन्हें पीटा। फिर बाद में उन्होंने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने आगे कहा कि हमें आज सुबह करीब 5 बजे यह सूचना मिली। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। आरोपियों ने लड़की के साथ बलात्कार करते समय उसके दोस्तों को कपड़े से बांध दिया था। वहीं लड़की अस्पताल में है, उसका इलाज चल रहा है। वह होश में है, हम लड़की का बयान लेने की प्रक्रिया में हैं। आरोपियों की तलाश के लिए 10 से अधिक टीमें तैनात की गई हैं।
‘हम पाकिस्तान के साथ…’, मलेशियाई PM ने अलापा कश्मीर राग, शाहबाज शरीफ ने कही बड़ी बात