India News (इंडिया न्यूज़),Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज जन्मदिन है वो अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में पार्टी से लेकर तमाम चाहने वाले उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे हैं।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल को जन्मदिन की बधाई दी है। जिसमें उन्होंने राहुल से कहा कि उनका साहस काफी सराहनीय है और वो लगातार सच बोलना जारी रखें। खरगे के अलावा कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी राहुल गांधी के बर्थडे पर ट्वीट किया गया है, जिसमें राहुल गांधी को मोहब्बत की दुकान बताते हुए बधाई दी गई है।

निडर नेता को जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी राहुल को जन्मदिन की बधाई दी गई। जिसमें लिखा गया, एक निडर नेता को जो भारत को एकजुट रखने की अटूट प्रतिबद्धता रखते हैं, जो प्यार में अटूट विश्वास रखते हैं, ऐसा प्यार जो माफ करने, भरोसा करने, उम्मीद करने और तमाम मतभेदों को गले लगाने के लिए तैयार है। हमारी अपनी ‘मोहब्बत की दुकान’ को जन्मदिन मुबारक हो।

 

संवैधानिक मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्विटर पर लिखा, “राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई… संवैधानिक मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और विपरीत परिस्थितियों में आपका साहस काफी सराहनीय है। आप करुणा और सद्भाव का संदेश फैलाते हुए सत्ता के लिए सच बोलना जारी रखें और लाखों भारतीयों की आवाज बनें।”

भारत जोड़ो यात्रा की क्लिप शेयर कर रहे कार्यकर्ता

बता दें कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा पार्टी के तमाम नेताओं ने भी अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाईयां दी हैं। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की क्लिप शेयर कर रहे हैं और उन्हें जनता की बेबाक आवाज बता रहे हैं।

राहुल गंधी को जन्मदिन की बधाई, देखें ट्वीट

ये भी पढ़ें – DU News: गर्लफ्रेंड बनी मौत की वजह….डीयू के साउथ कैंपस में छात्र की चाकू मारकर हत्या, 2 लोग गिरफ्तार