India News (इंडिया न्यूज),Congress MP Priyanka Gandhi Vadra:कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में अपना पहला भाषण आज 13 दिसंबर को  दिया। जिसके बाद हर तरफ वायनाड सांसद और कांग्रस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के स्पीच की चर्चा हो रही है। जब प्रियंका गांधी संसद में अपना पहला स्पीच दे रही थीं तब उनके भाई और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की खुशी देखने लायक थी। जैसे ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रियंका का नाम पुकारा, पास बैठे राहुल बेहद खुश हो गए। इतना ही नहीं भाषण के दौरान राहुल बीच-बीच में प्रियंका गांधी का हौसला बढ़ाते भी नजर आए।

बेहद खूश थे राहुल गांधी

बता दें कि सांसद बनने के बाद आज प्रियंका गांधी का पहला भाषण था। चर्चा के लिए जैसे ही अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रियंका का नाम पुकारा, राहुल गांधी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।उन्होंने पहले अपनी छोटी बहन की तरफ देखा और बाद में कुछ देर तक मेज भी थपथपाई। बहन प्रियंका के पहले भाषण की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। इतना ही नहीं, जब प्रियंका बोल रही थीं, तब भी राहुल उनका हौसला बढ़ाने के लिए बीच-बीच में मेज थपथपा रहे थे। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी पहली बार देश की संसद में पहुंची हैं।

वायनाड सीट से सांसद है प्रियंका गांधी

आपको बता दें कि केरल की जिस वायनाड सीट से प्रियंका गांधी ने जीत दर्ज की है, वह पहले राहुल गांधी के पास थी। 4 जून 2024 को लोकसभा के नतीजे आने के बाद राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी थी। उन्होंने यूपी के रायबरेली और केरल के वायनाड दोनों जगहों से जीत हासिल की थी, लेकिन राहुल ने रायबरेली से सांसद बने रहना ही उचित समझा। इसके बाद पिछले महीने की 23 तारीख को आए नतीजों में वायनाड की जनता ने प्रियंका गांधी को लाखों वोटों से विजयी बनाया। इस सीट से राहुल की जगह प्रियंका ने चुनाव लड़ा था।

‘कोरोना तो सेह भी लेते लेकिन ये कैसे’? देश में तेजी से मचा इस जानलेवा वायरस का कोहराम, फिर से लॉकडाउन की हुई तैयारी!