India News (इंडिया न्यूज)Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भोपाल दौरे के दौरान जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस शादी के घोड़े को रेस में और रेस के घोड़े को शादी में भेजती थी। रेस का घोड़ा होता है। शादी का घोड़ा होता है। मध्य प्रदेश आने के बाद मुझे पता चला कि तीसरा लंगड़ा घोड़ा भी है। अब रेस का घोड़ा रेस में जाएगा। शादी का घोड़ा शादी में जाएगा और लंगड़ा घोड़ा घर जाएगा। पार्टी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी। जो स्लीपर सेल हैं, उन्हें बाहर किया जाएगा।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा के दबाव में बयान देते हैं। कुछ अपनी कुंठा निकालने के लिए बयान देते हैं। कुछ भाजपा को समर्थन देने के लिए बयान देते हैं। जिला अध्यक्षों के जरिए मैं भविष्य के 55 नेता तैयार करना चाहता हूं। जिला अध्यक्षों के बिना स्थानीय निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव के टिकट तय नहीं होंगे।
ड्रोन छोड़िए अब Putin की थाली से गायब होने लगी ये चीज, PM Modi के जिगरी यार ने खुद कबूली बात
जिला अध्यक्ष सिर्फ नाम का नहीं, काम का होना चाहिए
जिला अध्यक्षों को लेकर राहुल गांधी ने साफ कहा कि जिला अध्यक्ष सिर्फ नाम का नहीं, काम का होना चाहिए। अगर वह काम नहीं करेगा तो उसे हटा दिया जाएगा। जरूरी नहीं है कि एक बार बना दिया जाए तो वह हमेशा बना रहे। स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के कितने वोट बढ़े या घटे, यह जिला अध्यक्ष तय करेंगे।
पार्टी से स्लीपर सेल हटाए जाएंगे
राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में हमारे पास 10 चेहरे हैं। प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व की कमी नहीं है। किसने कहा कि हमारे पास चेहरा नहीं है? उन्होंने यह भी साफ किया कि पार्टी अब किसी भी कीमत पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी। हो सकता है कि पहले अनुशासनहीनता को नजरअंदाज किया जाता था, लेकिन अब नहीं। पार्टी में स्लीपर सेल पर नजर रखी जा रही है। उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
राहुल गांधी के दौरे को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कहा, राहुल गांधी ने आज भोपाल के इंदिरा भवन में राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व सांसद सज्जन वर्मा, विवेक तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और शोभा ओझा भी मौजूद थीं।