India News (इंडिया न्यूज़), Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली के एक दिन बाद बंगला अवंटित किया गया। इस्टेट ऑफिस से आधिकारिक पुष्टि के तहत उन्हें 12 तुगलक लेन वाला पूराना बंगला ऑफर किया गया है। वहीं सुत्रों की माने तो राहुल गांधी ने फिलहाल इस पर तक इस पर फैसला नहीं किया है। कांग्रेस सांसद के पास इसका जवाब देने के लिए 8 दिन का समय है। इससे पहले बंगला मिलने की बात पर कांग्रेस संसद राहुल गांधी ने कहा, “मेरा घर पूरा हिंदूस्तान है।”

बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मोदी सरनेम मानहानी मामले में सुनावई करते हुए सूरत कोर्ट की सजा में रोक लगा दी। जिसके बाद उनकी लोकसभा सचिवालय के द्वारा सदस्याता को बहाल किया गया। इसके बाद उन्हें संसद के रुप में एक बंगला अवंटित किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने इस लिए किया था बंगला खाली

राहुल गांधी को मोदी सरनेम वाले मानहानी मामले में सूरत की कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद लोकसभा के नियम के अनुसार राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। इसके बाद राहुल गांधी ने गुजरात हाई कोर्ट का रुख किया, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई थी। राहुल गांधी केरल के वायनार्ड से संसद है। बता दें कि इसी साल 22 अप्रैल को राहुल गांधी ने 19 सालों के बाद अपना 12 तुगलक बंगला खाली किया था। इसके बाद राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ में सिफ्ट हो गए थे।

Also Read: