India News (इंडिया न्यूज़), Rahul Gandhi Satya Pal Malik Interview:  अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता काफी एक्टीव नजर आ रहे हैं। कभी जनता के बीच तो कभी पूर्व नताओं के साथ चर्चा करते दिख रहे हैं। इसी क्रम में Rahul Gandhi ने Satya Pal Malik का Interview किया। इस बात जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

  • मोदी सरकार अब नहीं आएगी
  • राज्य का दर्जा देकर चुनाव कराना चाहिए

क्या ये संवाद ED-CBI की भाग दौड़ बढ़ा देगा?

राहुल गांधी ने इंटरव्यू का वीडियो शेयर कते हुए लिखा कि ”क्या ये संवाद ED-CBI की भाग दौड़ बढ़ा देगा? पुलवामा, किसान आंदोलन और अग्निवीर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्यपाल, पूर्व सांसद और किसान नेता, सत्यपाल मलिक के साथ दिलचस्प चर्चा!” वहीं इस इंटरव्यू के दौरान सत्यपाल मलिक यह दावा करते दिखें की मोदी सरकार को अब जनता मौका नहीं देने वाली है। उन्होंने कहा कि मैं लिखकर दे सकता हूं कि मोदी सरकार अब नहीं आएगी।

जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देना चाहिए

इस इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी ने पूर्व राज्यपाल से कई सवाल किए। उन्होंने पूछा कि जब आप जम्मू कश्मीर में थे तो काफी पेचीदा समय था। इस बात पर आपकी क्या राय है? जिसपर सत्यपाल मलिक राज्य का दर्जा को दोहराते हुए कहें कि ”आप जम्मू कश्मीर को जबदरस्ती या सेना से ठीक नहीं कर सकते। यहां के लोगों को जीत कर आप कुछ भी कर सकते हैं। समस्या का समाधान करने के लिए पहले तो राज्य का दर्जा वापस देना चाहिए।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा केंद्र सरकार ने इसलिए दिया क्योंकि इनको लगता था कि पुलिस विद्रोह कर देगी, लेकिन पुलिस तो सरकार के प्रति वफादार रही है। मेरा मानना है कि इसे राज्य का दर्जा देकर चुनाव कराना चाहिए।

पुलवामा घटना का राजनीतिक इस्तेमाल

इसी के साथ सत्यपाल मलिक ने पुलवामा को लेकर भी कई बातें की है। उन्होंने मोदी सरकार पर अप्रत्यक्ष रुप से आरोप लगाते हुए कहा कि मैं यह तो नहीं कहता कि इन्होंने (केंद्र सरकार) ने कराया था। लेकिन इन्होंने नजरअंदाज किया और फिर इसका राजनीतिक इस्तेमाल किया है।

Also Read: